Salman ने पूरी की किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग, साझा किया पोस्ट

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Salman खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल्द ही सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं और खास बात तो यह है कि उन्होंने अपकमिंग मूवी की शूटिंग भी पूरी कर ली है। सलमान खान ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी होने पर फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ट्रेंड तक शुरू कर दिया है।

Salman खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से किसी का भाई किसी की जान की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। एक्टर ने फोटो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी हो गई है। ईद 202&। जान कुमार सानू, राजीव राय और प्रतीक सहजपाल जैसे कई सितारों ने कमेंट कर उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं। प्रतीक सहजपाल ने सलमान खान की पोस्ट पर लिखा, गुड लक भाई। वहीं जान कुमार सानू ने इमोजी शेयर कर सलमान खान की पोस्ट पर रिएक्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *