1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में 13वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित, ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ की भव्य प्रस्तुति ने मोहा मन

देहरादून : तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने अपना 13वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया। इस वर्ष समारोह की थीम ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ रही, जिसके अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।
समारोह का शुभारंभ आर्ट एवं क्ले मॉडलिंग प्रदर्शनी, आकर्षक पैरेंट्स कार्निवल और विज्ञान प्रदर्शनी के साथ हुआ। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा और वैज्ञानिक नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस अवसर पर तुलाज़ ग्रुप के अध्यक्ष एवं संस्थापक सुनील कुमार जैन, ऋषभ एजुकेशनल ट्रस्ट एवं तुलाज़ ग्रुप की सचिव संगीता जैन, मंजू गर्ग, तुलाज़ ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सह-संस्थापक रौनक जैन, राधिका जैन, तुलाज़ ग्रुप की डायरेक्टर जनरल एवं सह-संस्थापक सिल्की जैन मारवाह, नेटपप्पीज़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं सह-संस्थापक प्रतीक मारवाह तथा तुलाज़ ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं सह-संस्थापक डॉ. राघव गर्ग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य रमन कौशल, उप-प्रधानाचार्य संजय शर्मा, मिडिल स्कूल की हेडमिस्ट्रेस डॉ. वरिंदर कौर, डीन ऑफ एक्टिविटीज एंड एलुमनी संदीप दत्ता और डीन ऑफ आईटी संतोष जोशी सहित विद्यालय के अन्य प्रमुख, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी भी समारोह का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात तनिषा जून ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। समारोह की थीम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने भगवान शिव और शक्ति की दिव्य यात्रा का उल्लेख किया तथा भक्ति, सामर्थ्य, परिवर्तन और चेतना एवं ऊर्जा के शाश्वत सामंजस्य का संदेश दिया। समारोह का एक प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विद्यार्थियों, शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों की उपलब्धियों एवं योगदान को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों में उत्कर्ष सराफ को अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, अगम जैन को मोस्ट इम्प्रूव्ड स्टूडेंट अवॉर्ड, अभिजीत कुमार को यंग स्कॉलर अवॉर्ड, आदित्य कुमार को आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, ऋषि अग्रवाल को सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अवॉर्ड, ऋषित राज को ऑरेटर अवॉर्ड, तन्मय जांगिड़ को स्टूडेंट लीडर अवॉर्ड, शोभित वर्मा को फाउंडर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड और साइमन डिनोडिया को एक्सीलेंस बियॉन्ड एकेडमिक्स अवॉर्ड प्रदान किया गया। इसी क्रम में छात्राओं में ग़ज़ल छाबड़ा को अकादमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, अद्वितिया प्रताप सिंह को मोस्ट इम्प्रूव्ड स्टूडेंट अवॉर्ड, अनिका गुलाबदास गुप्ता को सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी अवॉर्ड, आकृति लोढ़ा को ऑरेटर अवॉर्ड, अक्षरा सिंह को स्टूडेंट लीडर अवॉर्ड, वृंदा गिडवानी और अग्रिमा सहगल को फाउंडर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड तथा मेहरुनिशा बजगाई को एक्सीलेंस बियॉन्ड एकेडमिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें प्रधानाचार्य रमन कौशल, डीन ऑफ आईटी संतोष कुमार जोशी, संगीत शिक्षक अतुल कुमार, महेश सेमवाल, परचेज ऑफिसर प्रमोद राठी, फुटबॉल कोच राहुल सेठवाल, बास्केटबॉल कोच मनीष रघुवंशी और ताइक्वांडो कोच मोहम्मद उमर सिद्दीकी शामिल रहे।
शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए भी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। पीजीटी साइकोलॉजी स्वाति थापा के विद्यार्थियों प्रिशा सेठी और काश्वी खटोलिया ने साइकोलॉजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वहीं, टीजीटी गणित श्रेया शर्मा के विद्यार्थी जस्टिन इरोम ने गणित विषय में पूर्णांक हासिल किए।
इसके अतिरिक्त पीजीटी इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज आकाशदीप सिंह रावत के विद्यार्थियों आरवी कुंत और जस्टिन इरोम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। पीजीटी अंग्रेजी विपिन रावत को उनके विद्यार्थियों अवनी और श्रेयशी द्वारा सीबीएसई अंग्रेजी बोर्ड परीक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। डीन ऑफ एक्टिविटीज एंड एलुमनी संदीप दत्ता को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट हेड गर्ल अक्षरा सिंह ने प्रस्तुत की। उन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों एवं वर्षभर की प्रगति का उल्लेख किया। कार्यक्रम का समापन हेड बॉय तन्मय जांगिड़ द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
समारोह का अंतिम और सबसे आकर्षक पड़ाव भव्य नाट्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘शिव शक्ति – द इटरनल यूनियन’ रही। संगीत, नृत्य, नाटक, संवाद और दृश्यात्मक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान शिव और देवी शक्ति की दिव्य गाथा को जीवंत कर दिया। चेतना और ऊर्जा के शाश्वत संबंध को दर्शाती इस मनमोहक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और समारोह को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *