प्रवासियों के साथ ही गांव में भी है उत्साह का माहौल

देहरादून। देहरादून में रहने वाले कठूली गांव के प्रवासी कठूली ग्राम स्वयं सेवी संस्था के बैनर तले 8 जनवरी रविवार को एक जगह एकत्र होंगे। आयोजक कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद आयोजित होने वाला यह सम्मेलन कई मायनों में खास होगा। यहां परंपरांओं की रौनक भी होगी तो सौहार्द का कभी न भुलाया जाने वाला मीठापन भी दिलों को छूने वाला होगा।
जनपद पौड़ी के विकास खंड खिर्सू के अंतर्गत आने वाला कठूली गांव यूं भी अपने विराट स्वरूप और वैभव के लिए पूर्व से ही ख्यातिलब्ध रहा है। तीन ग्राम सभाओं वाले इस गांव को भी पलायन ने अपनी जद में लिया है लेकिन प्रदेश के अन्य गांवों की अपेक्षा यहां का वैभव आज भी अपनी जगह कायम है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में भी कठूली गांव के सैकड़ों परिवार रहते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अधिकांश का गांवों से लगाव आज भी बना हुआ है। इसमें नई पीढ़ी का गांव के प्रति स्नेह निसंदेह ही तारीफ के काबिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *