1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

टाइगर और कृति अभिनीत गणपत की यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुई शूटिंग

टाइगर श्रॉफ और कृति सैनन गणपत को लेकर सुर्खियों में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर अगले साल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। हाल में खबर आई थी कि इस फिल्म में टाइगर के पिता की भूमिका में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे। अब जानकारी सामने आ रही है कि टाइगर और कृति अभिनीत गणपत की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है।

टाइगर और कृति की गणपत की शूटिंग आज यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो गई है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म का निर्माण किया जाएगा। 23 दिसंबर, 2022 को फिल्म क्रिसमस के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने फिल्म का व्यूजवल भी शेयर किया है, जिसमें टाइगर एक्शन में दिखे हैं।

लीड कलाकार कृति ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के यूनाइटेड किंगडम शेड्यूल शुरू होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, फिल्म गणपत का यूके शेड्यूल शुरू हो गया है। बचके रहना क्योंकि इसकी हटेगी तो सबकी बजेगी। 23 सेकेंड के फिल्म के व्यूजवल में टाइगर दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आए हैं।

फिल्म में वह जबरदस्त फाइट करते हुए दिखने वाले हैं

फिल्म में जैकी श्रॉफ का स्पेशल अपीयरेंस होगा। टाइगर और जैकी ने बागी 3 में साथ काम किया है। इससे पहले भी टाइगर और कृति को हीरोपंती में साथ देखा गया था। गणपत के लिए टाइगर ने बॉक्सिंग सीखी है। फिल्म में टाइगर गणपत नाम के शख्स का किरदार निभाएंगे। फिल्म में टाइगर मुंबई के एक मुक्केबाज की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म पिता और बेटे की कहानी की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म का निर्माण दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी और वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। फिल्म गणपत दो भागों में बनेगी। फिल्म का नाम गणपत इसलिए रखा गया है क्योंकि बॉक्सर बने टाइगर फिल्म में गणपति के भक्त बताए गए हैं। आज से 69 साल आगे यानी साल 2090 का मुंबई कैसा होगा? भारत की स्थिति क्या होगी? उस वक्त दुनिया के राजनीतिक और आर्थिक हालात कैसे होंगे? यह सब फिल्म में दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *