मैं जरीना के बिल्कुल विपरीत हूं: ऋचा चड्ढा

वेब सीरीज इनसाइड एज में जरीना का किरदार निभा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि उनका किरदार उनकी असल जिंदगी से बिल्कुल विपरीत है। इनसाइड एज रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित और करण अंशुमन द्वारा क्रिएटिड एक अमेजॅन सीरीज है। तीसरे सीजन का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे है।

ऋ चा ने कहा कि जरीना एक दिलचस्प किरदार है और हालांकि मैं वास्तविक जीवन में उसके जैसी नहीं हूं। मुझे पता है कि वह जैसी है, वैसी क्यों बनी। मैं जरीना के चरित्र के बिल्कुल विपरीत हूं, और यही एक कारण है कि मुझे भूमिका निभाने में बहुत मजा आया। पावर , फेम, पैसों के लिए प्यार, उसके चरित्र की आत्मा है। मैं तीसरे सीजन के लिए उत्साहित हूं और दर्शकों की समीक्षाओं की प्रतीक्षा कर रही हूं।
इनसाइड एज एक काल्पनिक सीरीज है। ये सीरीज पावरप्ले लीग में खेलने वाली एक काल्पनिक टी20 क्रिकेट फ्रेंचाइजी मुंबई मावेरिक्स के परीक्षणों, क्लेशों और विजयों का अनुसरण करती है। पहले दो सीजन ने दर्शकों से सराहना बटोरी है। सीजन तीन की शूटिंग हो रही है और जल्द ही इसे अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *