1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मिशन स्कूल पलटन बाज़ार पर रक्त दान शिविर का आयोजन

देहरादून दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल रजि . युवा इकाई द्वारा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय मिशन स्कूल पलटन बाज़ार पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर का प्रारम्भ प्रात : 11 बजे व्यापार मंडल ने किया जो की सायं 4 बजे तक चला ।

इस अवसर पर केक काटकर अपने अध्यक्ष का जन्मदिवस एवं रक्त दान , महादान का सन्देश देकर व्यापारी भाइयो ने आम जनता से भी रक्त दान में समय समय पर इस प्रकार के शिविरों में भाग लेने एवं इस प्रकार के शिवरों का आयोजन करने का आहवन किया जिससे भविष्य मे जरूरतमंदो को रक्त की पूर्ति की जा सके ।

व्यापार मंडल की युवा इकाई द्वारा आये हुए अतिथियों मेयर सुनील उनियाल गामा , व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक पृथ्वीराज चौहान , अशोक वर्मा , तथा अतिथि रविन्द्र कटारिया , संतोख नागपाल , संजय कुकरेजा , प्रवीण कुकरेजा , रमन प्रीत सिंह , आदि का पटका पहनाकर सम्मान किया गया इसके साथ ही विशेष तौर पर पधारे 124 बार रक्त दान करने वाले योगेश अग्रवाल एवं अनिल वर्मा जिन्होंने 137 बार अपने रक्त का दान किया और अमूल्य जीवन को बचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाह की । उनका भी पधारने पर विशेष सम्मान एवं आभार व्यक्त किया ।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा कर आम जनता से यह आह्वान किया की इस तरीके के आयोजनों में जनता अपनी भागीदारी करे क्योंकि रक्त दान महादान हैं ।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा एवं व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा एवं पृथ्वीराज चौहान एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने रक्त दाताओ को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर एवं प्रश्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस आयोजन ने 110 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।

प्रेम नगर , पटेल नगर , पलटन बाज़ार , डिस्पेंसरी रोड , कारगी चौक , मच्छी बाज़ार एवं शहर के विभन्न हिस्सों से आये हुए व्यापारियों ने अपनी भागीदारी निभाई ।

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष मनन आनंद , सुनील बांगा , मनीष मोनी , दिव्य सेठी , नितेश मल्होत्रा , मोहित मेहता , सुशील अग्रवाल जितेन्द्र तनेजा , शेखर फुलारा ,अनिल आनन्द ,सचिन जैन,अमरजीत सिंह पटेल नगर , दीपू नागपाल मच्छी बाज़ार , पुनीत सहगल प्रेम नगर , हेम रस्तोगी कारगी चौक , अंकित वासन , पंकज डीडान , जसपाल छाबड़ा , केवल कुमार , सुरेश गुप्ता , विनय नागपाल , विनीत मिश्रा , राशिद खान , हरीश विरमानी , सनी कुमार , तीर्थ अरोड़ा , राशिद आदि रक्तदान शिविर को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण सहयोग किया सभा मे रक्त दान शिविर मे लगभग 110 यूनिट रक्तदान किया गया । सभा मे उपस्थित सभी आमंत्रित गणों का व्यापार मंडल के संरक्षक सुशील अग्रवाल द्वारा रक्त दान शिविर मे पधारने पर आभार व्यक्त किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *