सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित

देहरादून। स्वामी विवेकानन्द फाउंडेशन ने सोमवार को आईटीएम कॉलेज चकराता रोड में युवाओं को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर सुझाव देते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन जरूर करें। विशिष्ट अतिथी यातायात पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने युवाओं को दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करने की सलाह दी। कार्यक्रम संयोजक सचिन गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर ने संस्था की पहल की सराहना की। इस दौरान आईटीएम कॉलेज के एमडी निशांत थपलियाल, पंकज बिज्लवाण, प्रमोद थापा, अनीष नेगी, सुमन बहुगुणा,संस्था के अध्यक्ष आयुष खोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *