तहसील दिवस में 111 शिकायतें हुईं दर्ज, 95 का मौके पर ही हुआ निस्तारण

देहरादून, आजखबर। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील ऋषिकेश में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 111 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें सबसे अधिक 95 शिकायतें, आवेदन समाज कल्याण विभाग के पेंशन से संबंधित प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही निस्तारण करते हुए भौतिक सत्यापन हेतु संबंधित लेखपाल को प्रेषित की गई हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत, राजस्व, वन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन विभाग, जल संस्थान, लोनिवि एवं सिंचाई विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित की गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियोंध्कार्मिकों को निर्देश दिए कि आज तहसील दिवस में प्राप्त हुई शिकायतों को समयावधि अन्तर्गत निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियोंध्कार्मिकों को निर्देश दिए संबधित अधिकारीध्कार्मिक अपने पटल पर ही शिकायतों का निस्तारण करें तथा जो शिकायतें जिला स्तर एवं शासन स्तर की है उनको यथाशीघ्र हस्तान्तरित करें ताकि जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी एवं कार्मिक अपने पटल के कार्य को बोझ न समझें बल्कि सेवाभाव से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। साथ ही कहा कि कार्यों की भौतिक प्रगति आंकड़ों तक ही सीमित न रहे बल्कि धरातल पर कार्य दिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *