1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

श्मशान बनाने को लेकर हंगामा, सड़क पर उतरे लोग

लखनऊ में हंसखेड़ा के गणपति विहार में श्मशान घाट बनाए जाने के विरोध में बुधवार को लोगों ने यहां प्रदर्शन किया। श्मशान घाट के लिए नींव खोद रहे मजदूरों को लोगों ने भगा दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कालोनी के बीच में श्मशान घाट बनाने का कोई औचित्य नहीं है। पार्षद, नगर निगम के कुछ लोगों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके चलते इसे बनवाया जा रहा है। पारा क्षेत्र के हंसखेड़ा में गनपति विहार कॉलोनी है। इस कॉलोनी के बीच में काफी जमीन खाली है। अब इसी जमीन पर कुछ लोग बाउंड्री वाल कराकर इसे श्मशान घाट बनवाने में लगे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पार्षद नगर निगम के साथ मिलकर इसका निर्माण करवा रहे हैं। जबकि इसके चारों तरफ आबादी रहती है। लोगों के घर बने हुए हैं। ऐसे में यहां शव का दाह संस्कार होने पर बहुत दिक्कतें होंगी। लोग अपने घरों में रह नहीं पाएंगे। बुधवार की सुबह यहां बाउंड्री बनाने के लिए नींव की खोदाई शुरू हो गई। इसको देखते ही स्थानीय निवासी एकजुट हो गए। लोगों ने प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। एक साजिश के तहत श्मशान घाट बनाया जा रहा है। क्योंकि बाउंड्री के बाद जो जमीन बचेगी उस पर लोग कब्जा कर लेंगे। पूरी जमीन पर बाउंड्री वाल नहीं बनाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *