यूक्रेन युद्ध में निजी सैन्य फर्मों की मांग बढ़ी

वाशिंगटन । यूक्रेन में युद्ध के कारण फ्रीलांस सैनिकों की मांग बढऩे लगी है, जो स्वेच्छा से पैसों के लिए रूसी सेना के खिलाफ लडऩे के लिए तैयार हैं। इसमे शामिल होने के लिए स्वंयसेवक बहुभाषी होने चाहिए, उन्हें संघर्ष से लोगों व परिवारों को बचाने में मदद करने के लिए प्रति दिन 2,000 डॉलर तक दिया जाएगा।

यह विशेष विज्ञापन निजी सैन्य और सुरक्षा जगत में काम करने वालों के लिए एक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए पश्चिमी लोगों का भी स्वंयसेवक के रूप में यूक्रेन की तरफ रुझान बढ़ा है, जिसके लिए उन्हें यूक्रेनी समकक्षों के समान भुगतान की मिल सकता है लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आवेदनकर्ता पूर्व सैनिक रह चुका हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *