ब्रिटेन ने की बड़ी कार्रवाई, रूसी विमान को अपने कब्जे में लिया- बढ़ सकता है तनाव

लंदन। यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन ने एक रूसी प्लेन को कब्जे में ले लिया है। इससे तनाव और बढऩे की आशंका है।

रूसी प्लेन को कब्जे में लेने की बात यूके के यातायात मंत्री ने बताई है। आपको बता दें कि ब्रिटेन ने पहले ही ऐलान किया था कि अगर रूस के प्लेन या चार्टर्ड विमान उनके एयरस्पेस में घुसते हैं तो इसे क्राइम माना जाएगा और प्लेन को जब्त किया जाएगा।

दरअसल, जंग के बाद रूसी विमानों को पहले से यूके में बैन कर दिया गया था, लेकिन अमीर रूसी नागरिकों ने दूसरे देशों में अपने चार्टर्ड प्लेन को रजिस्टर किया हुआ था जो यूके में पहुंच रहे थे। ऐसे विमानों को भी ब्रिटेन के ऊपर उड़ाने पर रोक लगा दी गई थी। कहा गया था कि ऐसी स्थिति में रूसी विमान को जब्त कर लिया जाएगा. अब ऐसा ही किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *