आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को मिला यूए सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

आलिया भट्ट पिछले काफी समय से फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका अंदाज और अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया है। अब एक बार फिर आलिया अपने एक अनदेखे अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले भी खूब चर्चा में है। संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब यूए सर्टिफिकेट मिल गया है।

गंगूबाई काठियावाडी को सेंसर बोर्ड ने यूए सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर कैंची भी चलाई है। फिल्म में चार सीन पर कैंची चली है, जिसमें दो सीन डिलीट किए गए हैं।

साथ ही दो डायलॉग्स में शब्दों को बदला गया है। फिल्म की लंबाई में एक या दो मिनट घटाए गए हैं। फिल्म में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गंगूबाई पर गुलाब लगाते हुए दिखाने वाले सीन को भी बदला गया है।

गंगूबाई काठियावाडी, गंगूबाई हरजीवनदास की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसे किताब माफिया च्ीन ऑफ मुंबई से उठाया गया है। काठियावाडी की एक साधारण सी लड़की कैसे गंगूबाई बन जाती है, यह फिल्म में दिखाया जाएगा। वो लड़की, जो सबसे लड़ सकती है, लेकिन अपनी किस्मत से नहीं।

हालांकि, वह हालातों से हार नहीं मानती। फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी से जुड़े तमाम पहलू देखने को मिलेंगे। इसमें आलिया, गंगूबाई बनी हैं। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

आलिया से पहले विद्या बालन ने बेगम जान में वेश्यालय की मालकिन का रोल निभाया था। श्रद्धा कपूर फिल्म हसीना पारकर में माफिया च्ीन बनी थीं। अभिनेत्री सीमा बिस्वास सालों पहले फिल्म बैंडिट च्ीन में माफिया डॉन रहीं फूलन देवी का किरदार निभा चुकी हैं।

मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गंगूबाई ऐसा नाम रहा है, जिसके कोठे पर बिना उसकी मर्जी के बड़े-बड़े गैंगस्टर भी कदम नहीं रखते थे। वह सेक्स वर्करों के हित में काम करती थी और उनके लिए भी।

धोखे और शोषण ने उसकी मासूमियत छीन ली। उसके भीतर एक गुबार भर दिया। देखते ही देखते गुजरात की गंगा हरजीवनदास मुंबई के सबसे नामचीन वेश्यालय की मालकिन गंगूबाई बन गई, यह ना उसे पता चला और ना ही पुलिस को।

आलिया फिल्म आरआरआर से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा। आलिया करण जौहर की फिल्म तख्त में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स का हिस्सा हैं। इससे पहले दोनों डियर जिंदगी में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *