1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

टीकाकरण में भारत ने चीन को पछाड़ा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर 1 दिन में ही लगा दिए टीके

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन यानि 17 सितंबर को देश में कोविड के खिलाफ टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बना। टीकाकरण अभियान को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए कोविड-19 टीके की 2.5 करोड़ से अधिक खुराक देकर एक रिकॉर्ड बनाया गया है। को-विन पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल खुराक रात 10 बजे 79.25 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। भारत से पहले चीन के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कोविड वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड का दावा था। उसने एक दिन में 2.474 करोड़ टीके लगाए थे।

यह रिकॉर्ड 24 जून 2021 को बनाया गया था। लेकिन 17 सितंबर को भारत ने नया कीर्तिमान कायम करते हुए रिकॉर्ड ढाई करोड़ से भी ज्यादा टीके लगाए हैं। भारत ने एक दिन में ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर टीके लगा दिए। ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 2.56 करोड़ के करीब है और लगभग इतनी कोविड वैक्सीन भारत में 17 सितंबर 2021 को लगाई गई। यह 123 देशों की आबादी से भी ज्यादा है। इससे पहले 31 अगस्त को 1.35 करोड़ टीके 31 अगस्त को लगे थे।

जबकि 6 सितंबर को 1.14 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई थीं।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा। मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं।

कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें

कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, बधाई भारत, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है। 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है। आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा।
भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था।

वहीं, 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *