1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पुरानी कुर्ती को फेंकने की बजाय उसका ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

आमतौर पर कई महिलाओं की अलमारी में कुर्ती का कलेक्शन होता ही है, लेकिन जब ये पुरानी हो जाती हैं तो फिर उन्हें पहनने का मन नहीं करता। ऐसे में कुछ महिलाएं उन कुर्तियों को फेंक देती हैं या फिर उनको दान कर देती हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो अपनी पुरानी कुर्तियों का एक नहीं बल्कि कई तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कि पुरानी कुर्तियों का किस तरह दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

रंग-बिरंगे कुशन कवर्स बनाएं

अगर आपके पास पुरानी कुर्तियों के कलेक्शन में कुछ बनारसी कुर्ती भी हैं तो आप उनसे कुशन कवर बना सकती हैं। इसके लिए पहले यह तय करें कि आपको किस शेप और साइज के कुशन कवर्स बनाने हैं। फिर उसी के मुताबिक अपनी दो या तीन बनारसी कुर्तियों की चार-पांच डबल लेयर काट लें। इसके बाद इन सभी डबल लेयर्स को तीन तरफ से सिल लें। खुली तरफ से रूई भरकर उसे भी सिल लें।

पोटली बैग बनाएं

अगर आपके पास ट्रेडिशनल वियर के हिसाब से कोई बैग नहीं या आपका बैग पुराना हो गया है तो आप अपनी किसी खूबसूरत पुरानी कुर्ती उसे तैयार कर सकती हैं। बस इसके लिए अपनी किसी भी एक पुरानी कुर्ती को पोटली बैग के आकार में काट लें। फिर उसके ऊपर के थोड़े से हिस्से को मोड़कर सील लें। इसके बाद सिले हुए हिस्से को उलटा करके उसके ऊपर डोरी लगा लें।

सॉफ्ट टॉयज बनाएं

आप चाहें तो पुरानी कुर्ती से अपने बच्चे के लिए सॉफ्ट टॉयज भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले टेडी बियर के आकार में कुर्ती को डबल लेयर में काट लें। अब इस डबल लेयर को एक-दूसरे के ऊपर रखें और इसे तीन तरफ से सिल लें। अब खुली तरफ से कपड़े में रुई भर दें और फिर इसे भी सिल दें। तैयार टेडी बियर पर प्लास्टिक की आंख और नाक चिपक दें।

हेयर बैंड्स बनाएं

अगर आपको रंग-बिरंगे हेयर बैंड्स लगाना काफी पंसद है तो आप अपनी पुरानी कुर्ती से आकर्षक हेयर बैंड्स बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी किसी पुरानी कुर्ती से एक लेट को काटें और फिर उससे एक नॉट बनाएं। अब इसे नीचे की तरफ से सिलें ताकि नॉ़ट ढीली न हो जाए। कुर्ती से आप इस तरग अलग-अलग रंग के हेडर बैंड्स बना सकती हैं। यकीनन इस तरह के रंग-बिरंगे और खूबसूरत हेयर बैंड्स आप पर बहुत अच्छे लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *