1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

शिवा थापा ने अपना पांचवां पदक पक्का किया

नई दिल्ली। भारत के शिवा थापा दुबई में जारी 2021 एएसबीसी एशियाई महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 64 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। इसके साथ ही शिवा ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। शिवा ने कुवैत के नादेर ओदाह को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया और एशियाई चैम्पियनशिप में अपने लिए पांचवां पदक पक्का किया। शिवा इससे पहले एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं।

27 साल के शिवा ने लाइटवेट में दूसरा पदक पक्का किया है। इससे पहले 2019 में शिवा ने बैंकाक में कांस्य पदक जीता था। शिवा ने 2015 में बैंकाक में ही कांस्य पदक जीता था लेकिन वह पदक बैंटमवेट कटेगरी में आया था।

अब देखना है कि शिवा लाइटवेट में अपने पदक का रंग बदल पाते हैं या नहीं। सेमीफाइनल में अगर वह जीत जाते हैं तो वह निश्चित तौर पर ऐसा करने में सफल होंगे लेकिन इसके लिए शिवा को टाप सीड ताजिकिस्तान के बखोदुर उस्मानोव को हराना होगा।

खेले गए पहले मुकाबले में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन 56 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइन मैच में मौजूदा विश्व चैम्पियन उजबेकिस्तान के मिराजिजबेक मिर्जाहालीलोव के हाथों हार गए।पहले दौर में हुसामुद्दीन ने 56 किलो ग्राम भार वर्ग में कजाकिस्तान के मखमुद सेबिर्क को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया था लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में टाप सीड की चुनौती के आगे नहीं टिक सके और 1-4 के स्पिलिट निर्णय से मुकाबला गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

दुबई में जारी एशिया की इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) और यूएई बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। हुसामुद्दीन और शिवा के अलावा आज की रात, चार अन्य भारतीय मुक्केबाज इस प्रतिष्ठित आयोजन के क्वार्टर फाइनल में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *