1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

रहीम का शतक, बंगलादेश ने पहली बार श्रीलंका से जीती श्रंखला

ढाका । विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम (125) के शानदार शतक की बदौलत बंगलादेश ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 103 रन के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। बंगलादेश की श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में यह पहली सीरीज जीत है

प्लेयर ऑफ द मैच बने रहीम के 127 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से बने 125 रन की बदौलत बंगलादेश ने 48.1 ओवर में 246 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका को 40 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन पर रोक दिया ।

पिछले मैच में चार विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने दूसरे मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 10 ओवर में मात्र 28 रन देकर तीन विकेट निकाले। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने छह ओवर में मात्र 16 रन देकर तीन विकेट निकाले। लेफ्ट आर्म स्पिनर शाकिब अल हसन ने आठ ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए। शरीफुल इस्लाम को 30 रन पर एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई ओपनर दानुश्का गुनातिलका ने 46 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 24 रन बनाये। पथुन निसंका ने 36 गेंदों में दो चौकों के सहारे 20 रन बनाये।

श्रीलंका की पारी में जब 38 ओवर में नौ विकेट पर 126 रन बने थे कि बारिश आने के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल शुरू होने पर ओवरों की संख्या घटाकर 40 कर दी गयी लेकिन रनों की संख्या को नहीं घटाया गया।

श्रीलंका की तरफ से दुष्मंत चमीरा ने 44 रन पर तीन विकेट और लक्षण संदकन ने 54 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *