1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

आईपीएल ऑक्शन में नहीं बिकने से दुखी थे जेसन रॉय, पहले ही मैच में भारत के छक्के छुड़ाए

अहमदाबाद  । भारतीय टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड से पहले टी-20 इंटरनैशनल में 8 विकेट से बड़ी हार झेलनी पड़ी। जिस मैदान पर भारत के धुरंधर फेल रहे तो इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे जेसन रॉय ने धुआंधार बैटिंग की। उन्होंने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 32 गेंदों में 49 रन ठोक डाले। इस दौरान उनके नाम 4 चौके और 3 छक्के रहे।

यह वही जेसन रॉय हैं, जिन्हें आईपीएल-2021 के लिए ऑक्शन में खरीददार नहीं मिला था। इस पर उन्होंने 19 फरवरी को एक ट्वीट करते हुए नाराजगी भी जाहिर की थी। उन्होंने किसी भी टीम के पिक नहीं करने को खुद के लिए शर्मनाक बताया था। उन्होंने लिखा था- आईपीएल के इस सीजन में नहीं खेल पाना मेरे लिए बड़ी शर्म की बात है। उन सभी को बधाई देना चाहूंगा, जिनपर पैसों की बरसात हुई है। अब उनका यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है।

अब हो सकता है कि इस पारी से आईपीएल फ्रैंचाइजियों की नजर उनपर पड़ जाए। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम सात विकेट पर 124 रन ही बना सकी जिसमें 67 रन अय्यर के बल्ले से निकले। जवाब में इंग्लैंड ने मुकाबले को बिल्कुल एकतरफा बनाते हुए दो विकेट खोकर 27 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

टेस्ट सीरीज में हार को भुलाते हुए इंग्लैंड ने सीमित ओवरों में अपना लोहा मनवाते हुए तीनों विभाग (गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण) में भारत को उन्नीस साबित कर दिया। इस साल के आखिर में भारत में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी के लिये अहम मानी जा रही इस सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों भारतीय गेंदबाज परेशान नहीं कर सके। जेसन रॉय और जोस बटलर ने इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए आठ ओवर में 72 रन जोड़े। रॉय 32 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए जबकि बटलर को युजवेंद्र चहल ने पगबाधा आउट किया। बटलर ने 24 गेंद में 28 रन बनाए। इसके बाद डेविड मालन (24) और जॉनी बेयरस्टो (26) ने इंग्लैंड को जीत तक पहुंचाया। मालन ने सुंदर को छक्का जडक़र विजयी रन बनाए।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *