1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

देहरादून में दैनिक भास्कर का ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ आयोजित, विकास से लेकर पर्यटन और क्रिएटिव इकोनॉमी तक कई मुद्दों पर मंथन

देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल हयात सेंट्रिक में सोमवार को दैनिक भास्कर की ओर से ‘उत्तराखंड-विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के विकास, निवेश, उद्योग, पर्यटन, चारधाम यात्रा, फिल्म शूटिंग और युवाओं के अवसरों जैसे विषयों पर विभिन्न सत्रों के माध्यम से चर्चा और मंथन हुआ।

उद्घाटन सत्र में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए स्पष्ट विजन, उस पर विश्वास और उसके अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन बेहद महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कृषि, पर्यटन, उद्यमिता और सामाजिक क्षेत्रों में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे मंच सरकार, समाज, उद्योग और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाकर भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने अपने अनुभव साझा करते हुए उत्तराखंड में बेटियों की शिक्षा और महिलाओं की भूमिका पर बात की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लंबे समय से बेटियों की शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल रहा है और महिलाओं ने समाज और विकास में अहम योगदान दिया है।

कॉन्क्लेव के दूसरे सत्र ‘उत्तराखंड: संभावनाएं और उभरते अवसर—औद्योगिक विकास और बिजनेस इकोसिस्टम’ में उद्योग और निवेश से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस सत्र में ओएनजीसी के रीवायर्ड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज बर्थवाल, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, शैलेट ग्रुप के सीओओ गौरव सिंह और राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना शामिल हुए। वक्ताओं ने उत्तराखंड में उद्योगों की संभावनाओं, रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदमों पर विचार रखे।

तीसरे सत्र ‘टूरिज्म, चारधाम यात्रा और कुंभ 2027: विजन, तैयारी और प्रबंधन’ में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस सत्र में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बद्री-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के सेक्रेटरी दीपक गुप्ता और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद शामिल हुए। वक्ताओं ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर अपने विचार साझा किए।

कॉन्क्लेव के ‘बॉलीवुड स्पेशल इंटरैक्शन सेशन’ में पद्मश्री से सम्मानित फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भाग लिया। इस सत्र में उत्तराखंड को फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन बनाने, युवाओं के लिए रचनात्मक अवसरों को बढ़ाने और क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम के अंत में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘उत्तराखंड विजनरी अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह नेगी, आशीष डबराल, पृथ्वीराज सिंह राणा, जितेंद्र हानेरी, संगीता रावत, ममता रावत और क्षितिज डोभाल सहित कई लोगों को उनके सामाजिक, उद्यमशील और रचनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड के विकास, संभावनाओं और भविष्य की दिशा को लेकर सार्थक संवाद और विचार-विमर्श को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *