1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

ये 5 तरह का पानी करेगा कई शारीरिक समस्याओं को दूर, आज से ही शुरू करें पीना

भरपूर मात्रा में पानी पीना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होता है. पानी हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और साथ ही सेहत को भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखता है. ज्यादा पानी पीने से स्किन और बाल भी अच्छे बने रहते हैं. डॉक्टरों की मानें तो पानी में बहुत सारे गुण मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है. हालांकि अगर इसमें कुछ चीजों को मिला लिया जाए तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है. आइए आपको बताते हैं ऐसी पांच चीजों के बारे में जिन्हें पानी में मिलाकर पीने से आप कई तरह की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.
अदरक का पानी
अदरक पेट की समस्याओं को दूर करता है. अगर इसका पानी बनाकर पीया जाए तो पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट दर्द से लेकर डाइजेशन, गैस, जी मिचलाना और उल्टी में फायदा मिलता है. इसके अलावा यह पानी जोड़ों के दर्द और सूजन में भी आराम पहुंचाता है. यह सिरदर्द की समस्या को भी दूर करता है. इसके लिए पानी और अदरक के एक टुकड़े को बर्तन में डालकर तेज आंच पर उबालें. 15 मिनट बाद इस पानी को छानकर पी लें.
अजवाइन का पानी
अजवाइन भी पेट की समस्याओं को दूर करता है. अजवाइन में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की मात्रा मौजूद होती है. यह महिलाओं की कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करता है. साथ ही गैस की समस्या में भी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस पानी को पीने से वजन कम होता है और यूरीन इंफेक्शन को दूर करने में भी लाभदायक है.
सौंफ का पानी
सौंफ का पानी वजन घटाने में मदद करता है. इसके अलावा यह गैस और कब्ज की समस्या को भी दूर करता है. सौंफ का पानी पीने से पीरियड्स में दर्द कम होता है और डाइजेशन मजबूत होता है. इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर इसे उबाल लें और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहें.
नींबू पानी
नींबू पानी न सिर्फ वजन कम करने में मदद करता है बल्कि कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं को भी दूर रखता है. नींबू पानी पीने से डाइजेशन सही रहता है और पेट संबंधित रोग भी दूर रहते हैं. नींबू पानी में कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते हैं और यह अपच, पेट की गड़बड़ी, डायबिटीज और लीवर के लिए भी फायदेमंद होता है. इसके अलावा नींबू पानी पीने से स्किन इंफेक्शन, झुर्रियां, ब्लैकहेड्स और पिम्पल की समस्या भी दूर होती है.
चावल का पानी
चावल का पानी पीने से बाल और स्किन बहुत अच्छे रहते हैं. इसके अलावा यह शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है. इसके अलावा चावल के पानी में कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो शरीर की थकान को दूर करते हैं.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *