1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

हिना खान ने आधी रात को किया वर्कआउट, शॉवर लेकर गुनगुनाया ये गाना

कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से देश लॉकडाउन में हैं। लगता है इन दिनों सेल्फ-चरंटीन का सबसे अधिक सदुपयोग हिना खान ही कर रही हैं। वह लगातार वीडियोज और फोटोज पोस्ट कर रही हैं। उनका दिन घर में पोछा लगाने, मैट की सफाई करने और खाना पकाने में बीत रहा है। जबकि आधी रात को हिना खान वर्कआउट करती हैं। जी हां, हिना ने इंस्टा स्टोरी पर अपने मिडनाइट वर्कआउट के बाद की तस्वीर पोस्ट की है। यही नहीं, उन्होंने अपनी बेहतरीन सिंगिंग टैलेंट से भी हमें रूबरू करवाया है।
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में इस बात का जिक्र किया है कि वह आधी रात को वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह शॉर्ट्स में है और पसीने से भीगी हुई हैं। सेल्फ-आइसोलेशन में जहां बाकी दुनिया घरों में एक्सरसाइज से दूर है, वहीं हिना खान की यह तस्वीर फैन्स को प्रेरित करने वाली है।
वैसे, हिना की तस्वीर देखकर उनके फ्लैट ऐब्स से रश्क होना लाजिमी है। हिना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से न सिर्फ फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही हैं, बल्कि उन्होंने लाइव चैट भी किया है। बहरहाल, हिना ने वर्कआउट के बाद सोने से पहले शॉवर लिया और इसके बाद का एक छोटा सा वीडियो क्लिप भी शेयर किया है।
हिना खान बहुत अच्छा गाती भी हैं। हिना की इंस्टा स्टोरी पर उनका एक वीडियो इसका सुबूत है। वह गुनगुना रही हैं- तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं…. वैसे, ऐसी कोई शिकवा तो हमें भी हिना खान से नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *