1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

रोहित शर्मा ने चौकों छक्कों से दोहरा शतक जमा,शर्मा ने चूमी थी रिंग

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा के नाम यूं तो की रिकॉर्ड दर्ज हैं लेकिन शतक और दोहरे के शतक के मामले में उनका जवाब नहीं। रोहित शर्मा ने आज के ही दिन दो साल पहले श्रीलंका का खिलाफ एक ऐसा कमाल किया था जिसके आस पास भी आज तक कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया। रोहित ने महज चौकों छक्कों की मदद से 124 रन बनाते हुए वनडे इंटरनेशनल में तीसरा दोहरा शतक बनाया था।

रोहित शर्मा को क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में उनकी लंबी लंबी पारियों के लिए जाना जाता है। टी20 क्रिकेट में चार शतक जमाने वाला रोहित के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक हैं। रोहित ऐसा करने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। 13 दिसंबर 2007 को रोहित शर्मा के बल्ले के एक ऐसा आतिशी पारी देखने को मिली थी जिसने इतिहास रच दिया था। इस दोहरा शतक को पूरा करने के बाद उन्होंने अपने हाथ में पहनी वेडिंग रिंग को चूमा था और पत्नी ऋतिका की तरफ इशारा किया था। पति कि इस कामयाबी पर पत्नी की आंखों में आंसू आ गए थे।

श्रीलंका के खिलाफ रचा था इतिहास

भारत का दौरा करने आई श्रीलंका की टीम के खिलाफ मोहाली वनडे में रोहित शर्मा ने 208 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 12 छक्के जमाए थे जबकि 13 चौके भी उनके बल्ले से निकले थे। 153 गेंद का सामना करने वाले रोहित ने सिर्फ चौकों छक्कों की मदद से ही 124 रन बना डाले थे। वनडे क्रिकेट में रोहित का यह तीसरा दोहरा शतक था। ऐसा करने वाले रोहित दुनिया के अकेले बल्लेबाज बने थे।

रोहित की कप्तानी में बड़ी जीत 

रोहित शर्मा ने इस मैच में कप्तानी करते हुए दोहरा शतक बनाया था। कप्तान रोहित के 208 रन की बतौर टीम ने 392 रन का स्कोर खड़ा किया था। किसी भी कप्तान द्वारा वनडे क्रिकेट में खेली गई यह सबसे बड़ी पारी थी। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 251 रन ही बनाने दिए और मैच 141 रन से जीता था।

रोहित के नाम तीन वनडे दोहरा शतक

वनडे क्रिकेट में सबसे पहले रोहित का दोहरा शतक दुनिया की सबसे ताकतवर मानी जाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था। 2013 में रोहित ने पहला दोहरा शतक बनाया था। इसके बाद उन्होंने 2014 और फिर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ दो वनडे दोहरा शतक बनाया। अब तक कोई बल्लेबाज दो वनडे दोहरा शतक भी नहीं बना पाया और रोहित ने तीन बार ऐसा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *