1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल,जानिए क्या हैं भाव

वायदा बाजार में आज गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों (Futures Price) में बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले लगातार छह दिनों तक सोने के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही थी। गुरुवार को सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 की सोने की वायदा कीमत में 0.10 फीसद या 36 रुपये की बढ़त देखने को मिली है। इस बढ़त से पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,735 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

सोने की तरह ही चांदी के वायदा भाव में भी गुरुवार को बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव गुरुवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर 0.35 फीसद या 155 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस बढ़त से पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 43,980 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 का सोने का वायदा भाव 0.07 फीसद या 28 रुपये की तेजी के साथ 37,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

यहां आपको बता दें कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने के भाव में 73 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे बुधवार को सोने का भाव 38,486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर चांदी में बुधवार को 89 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट से चांदी का भाव बुधवार को 44,640 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गुरुवार को सोने का हाजिर भाव 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 1474.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव 0.06 फीसद की तेजी के साथ 16.87 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब क्रूड ऑयल का वायदा भाव जानते हैं। गुरुवार को क्रूड ऑयल के वायदा भाव में मामूली तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर गुरुवार को 11 बजकर 52 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 0.12 फीसद या 5 रुपये की बढ़त के साथ ट्रेंड कर रहा था। इस बढ़त से 18 दिसंबर 2019 का क्रूड ऑयल का वायदा भाव 4161 रुपये प्रति बैरल पर बना हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *