1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

सात विकेट से जीत के साथ पाकिस्तान ने शृंखला में अजेय बढ़त हासिल की

रॉटरडम । पाकिस्तान ने हारिस रऊफ (तीन विकेट) की घातक गेंदबाज़ी के बाद मोहम्मद रिज़वान (69 नाबाद) और आगा सलमान (50 नाबाद) के अर्धशतकों की बदौलत नीदरलैंड को दूसरे एकदिवसीय मैच में सात विकेट से मात दी।

नीदरलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 187 रन का लक्ष्य ही दे पाई, जिसे उसने 16.2 ओवर रहते हुए हासिल कर लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। नसीम शाह ने जहां सलामी बल्लेबाज़ विक्रमजीत सिंह और वेस्ले बैरेसी को न्यून स्कोर पर आउट किया, वहीं हारीस ने मैक्स ओडाउड को एक रन पर पवेलियन लौटाया।

नीदरलैंड के आठ रन पर तीन विकेट गिरने के बाद टॉम कूपर ने बास डी लीड के साथ मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। कूपर ने 74 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्कों की बदौलत 66 रन बनाए, जबकि डी लीड ने 120 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 89 रन की पारी खेली।

कूपर का विकेट गिरने के बाद नीदरलैंड के विकेटों की झड़ी लग गयी और अंतत: डी लीड के विकेट के साथ नीदरलैंड की पारी 186 रन पर समाप्त हुई।
पाकिस्तान ने 187 रन का पीछा करते हुए फखर जमान और इमाम उल हक के रूप में दोनों सलामों बल्लेबाजों को 11 रन पर गंवा दिया।

इसके बाद कप्तान बाबर आज़म ने रिज़वान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। बाबर ने आउट होने से पहले 65 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

इसके बाद रिज़वान ने सलमान के साथ मिलकर पाकिस्तान को लक्ष्य तक पहुंचाया। रिज़वान ने 82 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जबकि सलमान ने 35 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की बदौलत 50 रन की विस्फोटक पारी खेली।

दोनों के बीच 92 रन की साझेदारी हुई और पाकिस्तान ने महज तीन विकेट के नुकसान पर 187 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने जीत के बाद कहा, तेज गेंदबाजों का यह अच्छा प्रयास था, उन्होंने नयी गेंद से अच्छी गेंदबाजी की। हम अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं। सलमान ने आज अपनी गुणवत्ता दिखाई। अब हम अगले मैच की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

शृंखला में 2-0 की बढ़त बना चुकी पाकिस्तान टीम नीदरलैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम मैच रविवार को खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *