कोलंबिया में सोने की खान धंसने से 15 खनिक फंसे

कोलंबिया में सोने की खान धंसने से 15 खनिक फंसे :

मैक्सिको सिटी । मध्य कोलम्बिया में सोने की खदान के धंसने से वहां काम कर रहे कम से कम 15 खनिक फंस गए है।
जुआन मिगुएल डुरान ने शनिवार को यह जानकारी दी। डुरान ने ट्वीट करके कहा है कि केलदास विभाग के नीरा स्थित एक सोने की खदान के धंसने की घटना के बाद आपातकालीन प्रोटोकॉल को सक्रिय किया गया है।

घटनास्थल पर कम से कम 15 खनिक फंसे हुए है और एएनएम खदान बचाव दल की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है।
खदान के धंसने पर वहां कम से कम 20 लोगों के फंसने की आशंका व्यक्त की है। खदान किस वजह से धंसी इसका अभी पता नहीं चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *