देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने की भेंट

देश को अंत्योदय अन्नपूर्णा योजना देने वाले शांता कुमार से महाराज ने की भेंट :

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में मंत्री रहे शांता कुमार से उनके पालमपुर स्थित आवास पर मिले और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज अपने हिमाचल भ्रमण के दौरान आज पालमपुर (हिमाचल) में भाजपा के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार में  मंत्री रहे शांता कुमार से उनके आवास पर मिले और उनकी धर्मपत्नी संतोष शैलजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेय सरकार में खाद एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रहे शांता कुमार ने सतपाल महाराज को अपनी आत्मकथा ष्निज पथ का अविचल पंथी पुस्तक भी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *