1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

732.78 करोड़ की 11 पेयजल योजनाओं के टेंडरों में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य स्वराज पार्टी ने मुख्य सचिव को सौंपा शिकायत पत्र

टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदारों के नाम सामने आने,12 प्रतिशत एडवांस कमीशन मांगने और टेंडर प्रक्रिया में बदलाव को लेकर उठाए गंभीर सवाल
देहरादून: उत्तराखंड पेयजल निगम की विश्व बैंक पोषित 11 पेयजल योजनाओं, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग ₹732.78 करोड़ है, की निविदा प्रक्रिया में सामने आई कथित अनियमितताओं, टेंडर फिक्सिंग की आशंका, कमीशनखोरी एवं अधिकारियों-ठेकेदारों की संभावित मिलीभगत के मामले को लेकर राज्य स्वराज पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन से मुलाकात कर

विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा
इस चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राज्य स्वराज पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता ललित श्रीवास्तव उत्तराखंडी, महानगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल एवं युवा नेता दिव्यांश बिष्ट शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के समक्ष पूरे प्रकरण को गंभीरता से रखते हुए मांग की कि ₹732.78 करोड़ की सार्वजनिक धनराशि से जुड़ी इन 11 पेयजल योजनाओं की निविदा प्रक्रिया की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि प्रदेश की जनता के धन का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके।

टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदारों के नाम सामने आने पर गंभीर सवाल
पार्टी द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र में सबसे गंभीर सवाल यह उठाया गया है कि जब वित्तीय निविदाएं (Financial Bids) खुली ही नहीं थीं, तो उससे पहले ही विभिन्न पेयजल योजनाओं में संभावित ठेकेदारों एवं कंपनियों के नाम कैसे सामने आ गए?
यदि निविदा खुलने से पहले ही यह जानकारी उपलब्ध थी कि किस योजना का काम किस कंपनी अथवा ठेकेदार को मिलने वाला है, तो यह पूरी निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पार्टी ने मांग की है कि इस बात की जांच हो कि संबंधित जानकारी किस स्तर से और किस आधार पर सार्वजनिक हुई तथा क्या निविदा प्रक्रिया वास्तव में निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की गई?

लगभग 12 प्रतिशत एडवांस कमीशन मांगने के आरोप
शिकायत पत्र में प्रस्तुत शिकायतों के आधार पर कुछ इच्छुक ठेकेदारों से लगभग 12 प्रतिशत एडवांस कमीशन मांगे जाने के गंभीर आरोपों का भी उल्लेख किया गया है।
राज्य स्वराज पार्टी का कहना है कि यदि इन आरोपों में सत्यता पाई जाती है तो यह केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं होगा, बल्कि सरकारी धन और प्रदेश की महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजनाओं को प्रभावित करने वाला गंभीर आर्थिक अपराध हो सकता है।
पार्टी ने इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराकर संबंधित तथ्यों और साक्ष्यों को सामने लाने की मांग की है।

10 प्रतिशत वैरिएशन के प्रावधान पर भी मांगा स्पष्टीकरण
शिकायत में 13 नवंबर 2026 के पेयजल निगम कार्यालय ज्ञापन में अनुमानित लागत के मुकाबले अधिकतम 10 प्रतिशत तक Variation के प्रावधान का भी उल्लेख किया गया है।
पार्टी ने सवाल उठाया है कि इस प्रावधान का वास्तविक उद्देश्य क्या है, इसका उपयोग किन परिस्थितियों में किया जाएगा और क्या इसके माध्यम से किसी विशेष ठेकेदार या कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने की संभावना है?
इसके अतिरिक्त 11 योजनाओं की तकनीकी एवं वित्तीय निविदाओं, Comparative Statement, पात्रता संबंधी दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए गए हैं।

तकनीकी शर्तों एवं अंतिम तिथि में बदलाव की जांच की मांग
शिकायत पत्र में Itron कंपनी के वाटर मीटर की Authorization Letter संबंधी अनिवार्यता तथा रानी पोखरी ग्रांट योजना में अंतिम समय पर निविदा की तिथि बढ़ाए जाने जैसे विषयों को भी जांच के दायरे में लाने की मांग की गई है।
प्री बिड मीटिंग अधीक्षण अभियंता के यहां होती हैं परन्तु ठेकेदारो को देहरादून हेड क्वाटर बुला के की गई जहाँ 12%की मांग रखी गई और निविदाताओ का चयन हुआ हेड क्वाटर में मीटिंग क्यों रखी गई एक बहुत बड़ा सवाल हैं??
पार्टी ने कहा कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि इन निर्णयों के पीछे क्या कारण थे, संबंधित अधिकारियों की क्या भूमिका रही और क्या सभी निविदादाताओं को समान अवसर प्रदान किए गए?
मुख्य सचिव के सामने रखीं सात प्रमुख मांगें
राज्य स्वराज पार्टी ने मुख्य सचिव से निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है—
1. उत्तराखंड पेयजल निगम की सभी 11 योजनाओं की लगभग ₹732.78 करोड़ की निविदा प्रक्रिया की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. वित्तीय निविदाएं खुलने से पूर्व संभावित ठेकेदारों एवं कंपनियों के नाम सामने आने के पूरे प्रकरण की जांच की जाए।
3. लगभग 12 प्रतिशत एडवांस कमीशन मांगने तथा ठेकेदारों पर अनुचित दबाव बनाने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
4. सभी 11 योजनाओं की तकनीकी निविदा, वित्तीय निविदा, Comparative Statement, पात्रता संबंधी दस्तावेज एवं अन्य संबंधित अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं।
5. Itron वाटर मीटर की Authorization Letter संबंधी शर्तों तथा रानी पोखरी ग्रांट योजना की निविदा तिथि बढ़ाने के निर्णय की जांच की जाए।
6. मुख्य अभियंता संवर्ग सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
7. जांच पूरी होने तक आवश्यकतानुसार विवादित निविदाओं की अग्रिम प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए, ताकि जांच प्रभावित न हो और किसी पक्ष को अनुचित लाभ न मिल सके।
सचिव पेयजल एवं सचिव कार्मिक-सतर्कता को भी भेजी शिकायत की प्रतिलिपि
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को शिकायत पत्र सौंपने के साथ ही इसकी प्रतिलिपि सचिव, पेयजल तथा सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को भी प्रेषित की है, ताकि संबंधित विभागों के स्तर पर भी मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
राज्य स्वराज पार्टी ने स्पष्ट किया कि पार्टी का उद्देश्य किसी व्यक्ति, अधिकारी अथवा कंपनी को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता के करोड़ों रुपये की लागत से संचालित महत्वपूर्ण परियोजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।
पार्टी ने शासन से मांग की है कि शिकायत में उठाए गए प्रत्येक सवाल का बिंदुवार जवाब दिया जाए और मामले की समयबद्ध निष्पक्ष जांच कराई जाए।
राज्य स्वराज पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रदेश की जनता के धन से किसी भी प्रकार का कथित भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी अथवा टेंडर फिक्सिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी यदि इस प्रकरण में कोई अनियमितता सामने आती है, तो पार्टी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होने तक अपनी आवाज बुलंद करेगी और प्रदेश व्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन में प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *