1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

झलक एरा एग्जीबिशन में फैशन, उद्यमिता और उत्कृष्टता का संगम, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

देहरादून। झलक एरा – प्रीमियम एंड लग्जूरियस फैशन एग्जीबिशन के अंतर्गत आज एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फैशन, महिला उद्यमिता, कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से झलक एरा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व राज्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह आनंद तथा हिमाचल टाइम्स ग्रुप की स्वामिनी रचना पांधी मुख्य रूप से मौजूद रहीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती मीनाक्षी अग्रवाल ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झलक एरा के माध्यम से फैशन, महिला उद्यमिता और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और प्रदर्शकों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों और प्रदर्शकों ने अपने उत्पादों, रचनात्मकता एवं व्यावसायिक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करना, उनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान दिलाना रहा।
इस अवसर पर संस्कृति विभाग की राज्य मंत्री मधु भट्ट ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रदर्शकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने प्रदर्शकों के प्रयासों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को स्थानीय प्रतिभाओं, उद्यमियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण बताया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मनीषा अग्निहोत्री, मनप्रीत कौर, इरा एच. माथपाल, डॉ. प्रिया पांडे कौशिक, काम्या गुप्ता, रजनी गोसाईं, पूनम आनंद, किरण शाह, इंजीनियर निशा रानी, मेघा अग्रवाल, रेनू कुंवर, सपना झा, नीलू थापा, रुद्राणी वर्षा मट्टा, अधिवक्ता रितु गुजराल, डॉ. ईशा बत्रा, अधिवक्ता अंजना सहानी, स्वाति उनियाल, पूजा पोखरियाल, डॉ. रक्षिता वत्स, कृति कुमार, डॉ. आर्या त्यागी, डॉ. मोनू, रुचि गुप्ता, दीपांजलि चक्रवर्ती, जयश्री अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, रीता अग्रवाल, सुमन सिंह, नवीन कुमार सदाना, विनिता गेरा, अर्चना सिंघल, पल्लवी गुप्ता, देविका सिंह तिवारी, फरवी वाधवा, आशा तम्टा, किरण सिंह, प्रचित चौधरी तथा श्रीमती विजया पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सहित अनेक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
झलक एरा की आयोजक मीनाक्षी अग्रवाल और इवेंट कोऑर्डिनेटर प्रिया गुलाटी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, सम्मानित प्रतिभाओं, प्रदर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झलक एरा का उद्देश्य फैशन और प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रतिभाओं को पहचान दिलाना, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा उद्यमियों को अपने उत्पादों और सेवाओं के प्रचार-प्रसार के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में फैशन, प्रतिभा, महिला सशक्तीकरण और उद्यमिता के प्रति उत्साह देखने को मिला। झलक एरा एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 ने विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *