सिर्फ गर्मी ही नहीं कई बीमारियों को दूर भगाने में असरदार है गोंद कतीरा

गोंद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन गर्मी में गोंद कतीरा का सेवन करें। गोंद कतीरा दिखने में काफी गोंद जैसा ही होता है, लेकिन ये गोंद नहीं होता है। गोंद को सर्दियों में खाते हैं तो गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। गोंद कतीरा शरीर को ठंडा रखता है और गर्मी से बचाता है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा को बहुत फायदेमंद माना जाता है। कई जड़ी-बूटियों में भी गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है। स्वाद और रंगहीन गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड काफी पाया जाता है। जानिए गोंद कतीरा खाने के फायदे?

गोंद कतीरा का सेवन गर्मियों में किया जाता है। इसे रातभर पानी में भिगोकर रखने के बाद ये जेली जैसा बन जाता है। गोंद कतीरा हार्ट संबंधी बीमारियों, सांस संबंधी बीमारियों, टॉन्सिल की समस्या में फायदेमंद होता है। पेड़ के तने पर जब कहीं कोई कट लग जाता है तो उस जगह से तरल पदार्थ निकलने लगता है। ये सूखकर गोंद जैसा बन जाता है। इसी को गोंद कतीरा कहते हैं। बबूल, कीकर, नीम के पेड़ से निकलने वाले गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जाता है।

गोंद कतीरा का इस्तेमाल कैसे करें?

गर्मी में कई तरह से गोंद कतीरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छा तरीका है कि आप गोंद कतीरा में मिश्री मिलाकर शरबत बना लें। इससे पेट और शरीर को ठंडक मिलेगी। गोंद कतीरा को आइसक्रीम में डालकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग दलिया में गोंद कतीरा मिलाकर खाते हैं। नाश्ते में किसी भी चीज के ऊपर भिगोया हुआ गोंद कतीरा डालकर खा सकते हैं। गोंद कतीरा के लड्डू भी बनाए जाते हैं। इससे खीर जैसी भी बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *