1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

MODI ने दुनियां को करवाया भारत की ताकत का ऐहसासः महाराज

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र MODI के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से ताकतवर बना है। आर्थिक समृद्धि के मामले में 2004 से 2014 तक हम दस वर्षों में भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भारतीय जनता पार्टी भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की गारंटी देती है। MODI अन्न योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा गरीबों को हर महीने मुफ्त राशन दिये जाने की व्यवस्था लगातार चल रही है। उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मध्यप्रदेश स्थित धार लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में नालछा में आयोजित एक चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के कार्यों ने दुनिया को भारत की ताकत का ऐहसास करवाया है। चन्द्रमा के साउथ पोल पहुंचने वाला भारत जहां एक ओर भारत पहला देश बना है वहीं दुसरी ओर रूस-युक्रेन युद्ध को कुछ समय के लिये रोकने के साथ-साथ युक्रेन से 22 हजार से अधिक भारतीयों की सकुशल स्वदेश वापसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल नेतृत्व क्षमता का ही परिणाम है। इनता ही नहीं तिरंगे के सहारे भारतीयों के साथ-साथ वहां फंसे अन्य देशों के नागरीकों की भी वापसी सम्भव हो पायी थी।

बोले हम तीन करोड़ लखपती दीदी बनाने के लक्ष्य पर कर रहे हैं काम

श्री महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र MODI ने देश हित में जम्मू कश्मीर से धारा-370 को समाप्त कर कांग्रेस की एक बड़ी भूल को सुधारने के साथ-साथ यह बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है। अयोध्या विवाद का हल भी मोदी सरकार में ही सम्भव हो पाया है। तीन तलाक की कुप्रथा से मुस्लिम महिलाओं को केन्द्र की मोदी सरकार ने ही निजात दिलाई है।

इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पी0एम0 गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटि, नमानी गंगे योजना के साथ-साथ 81.35 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान की व्यवस्था भी की है। मोदी सरकार के द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 6000 हजार रूपये हर साल दिया जा रहा है। 28 फरवरी को देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वीं किस्त भी किसानों को हस्तांतरित कर दी है। हमने देश में 7 हजार से अधिक एकलब्य स्कूल खोलने का संकल्प लिया है। हम हर वंचित वर्ग के विकास की गारंटी देते है और 2025 को जनजातिय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *