1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

चौरास परिसर की टीचर कॉलोनी तक पहुंची वनाग्नि, एक व्यक्ति की जलकर मौत

श्रीनगर। पहाड़ों में आग का तांडव जारी है। श्रीनगर कीर्तिनगर के विभिन्न इलाकों में पिछले एक सप्ताह से जंगल जल रहे हैं। श्रीनगर में वनाग्नि के कारण 3.5 हेक्टेयर वन सम्पदा जल कर खाक हो गई है। वानाग्नि के कारण घर के बगल में लगी आग बुझाने गया व्यक्ति भी आग की चपेट में आ गया। जिसके कारण उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। अब वह विभाग व्यक्ति की पोस्टमार्टम आने का इंतज़ार कर रहा है। सम्बंधित व्यक्ति को आपदा राहत कोष से ही राहत राशि दी जाएगी।
श्रीनगर सिविल वन वन क्षेत्र में अब तक वानाग्नि की 14 घटनाएं घटित हो गयी हैं। जिसके कारण आम लोगों के प्राण भी संकट में आ गये हैं। कल देर रात गढ़वाल केन्द्रीय विवि के चौरास परिसर की टीचर कॉलोनी तक भी आग की लपटें पहुंची। जिसे बुझाने के लिए विवि के छात्रों ने ही पहल की। लगभग आधा घंटे की कड़ी कोशिशों के बाद छात्रों ने आग पर काबू पाया। नयालगढ़ में 62 साल के दुर्गा प्रसाद दिया जलाने के लिए मन्दिर गए थे। जहां वे जंगल में लगी आग में झुलस गये। जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग के सिविल रेंज के रेंजर राजेन्द्र प्रसाद कुकरेती ने बताया अब तक 14 वानाग्नि कि घटना घटित हुई हैं। जिनमें से ऐंठाना, ढिक्कल गांव, सांपला, धमाखोली, चढिगांव, रामपुर, कंडी में वानाग्नि कई घटना घटित हुई हैं। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है। 3 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया जहां वनाग्नि की घटना होती है वहां क्विक रिस्पॉन्स टीम मौके पर पहुंच रही है।

अल्मोड़ा फलसीमा के स्ट्रांग रूम तक पहुंची आग की लपटें
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोकसभा चुनाव के लिए शहर से दूर फलसीमा में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। उसके आस पास चीड़ के घने जंगल भी हैं। आईटीआई में बने इस स्ट्रांग रुम के पास के जंगल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान आग लगने की सूचना फायर सर्विस अल्मोड़ा को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
शुक्रवार को लोक सभा चुनाव के लिए सभी लोग मतदान में व्यस्त थे। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी नहीं के बराबर थी। इस बार अल्मोड़ा लोकसभा के लिए फलसीमा गांव में स्थित आईटीआई में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। अचानक स्ट्रांग रूम के पास चीड़ के जंगल में आग लग गई। धीरे धीरे आग ने इतना भयंकर रूप ले लिया है। चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आने लगा। इस बीच ऊंची ऊंची लपटें उठती दिखाई दी। आग स्ट्रांग रूम के जनरेटर के पास तक पहुंच गई। जिससे क्षेत्र के लोगों में एवं स्ट्रांग रूम में तैनात किए गए कार्मिकों में दहशत फैल गई।
लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को दूरभाष से इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लीडिंग फायरमैन किशन सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से रुक रुक कर आग बुझाने का कार्य शुरु किया। आग की लपटें तेज होता देख तुरंत पानी से भरा दूसरा वाहन भी मंगवाया गया। दमकल कार्मिकों ने तेजी दिखाते हुए तेजी से स्ट्रांग रूम के आस पास लगी आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझाने वाली दमकल की टीम में एलएफएम किशन सिंह, हरीश राम, चालक हरि सिंह, मुकेश सिंह, विपिन बडोला, एमएपु प्रेाश पांडे, देवेंद्र गिरी एवं धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *