1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

Chhath Puja 2023: दिल्ली समेत कई शहरों से भर-भरकर बिहार आ रहीं ट्रेनें

Chhath Puja 2023 बिहार में छठ महापर्व शुरू हो चुका है। शहरों से भारी संख्या में भीड़ बिहार जा रही है। वर्तमान में ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ है कि एक बार कोच में घुसने के बाद शौचालय तक पहुंचना भी मुश्किल है। पटना जंक्शन पर भी भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग दरवाज तक में बैठकर सफर कर रहे हैं।

पटना छठ को लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ है। दिल्ली, मुंबई, जयपुर, कोटा, अहमदाबाद, पुणे, कोलकाता सहित देश के विभिन्न शहरों से पटना जंक्शन पर आने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। काफी संख्या में बाहरी प्रदेशों से लोग छठ पूजा करने लिए आ रहे हैं।पटना जंक्शन पर उतरने के बाद बसों एवं अन्य साधनों से अपने घर जा रहे हैं। वर्तमान में ट्रेनों में इतनी ज्यादा भीड़ है कि एक बार कोच में घुसने के बाद शौचालय तक पहुंचना भी मुश्किल है।

लोग दरवाजे पर बैठकर भी किसी तरह अपने घर आ रहे हैं। आने वाले लोगों को कहना है कि छठी मैया के मधुर संगीत बरबस खींच लाती है।गरीब रथ से दिल्ली से आने वाले गुड्डू पहले व्यक्ति नहीं है, बल्कि हजारों लोग फिलहाल छठ करने के अपने-अपने घर लौट रहे हैं। पूरी ट्रेन भरी हुई है। ट्रेन पटना जंक्शन पर लगते ही उतरने वालों की होड़ लग गई।

हर कोई जल्द से जल्द निकलना चाहता है।इस तरह की स्थिति किसी एक ट्रेन की नहीं। संपूर्ण क्रांति, श्रमजीवी सहित अधिकांश ट्रेनों का यही हाल है। दिल्ली से आने वाले विकास राय पालीगंज के रहने वाले हैं। उनके गांव में भी छठ हो रहा है।

विकास का कहना है कि छठ पूजा को सामान्य पूजा की तरह नहीं माना जा सकता है।छठ पूजा के अवसर पर गांव के बाहर रहने वाले अधिकांश लोग आते हैं। सभी से मुलाकात हो जाती है।

साथ ही शादी का सीजन होता है, वह भी काम इस दौरान हो जाता है। यह लोक संस्कृति है, यह लोगों के रग-रग में समाया है, इसके केवल त्योहार नहीं कहा जा सकता है। यह घर-घर का त्योहार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *