1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

फिजिक्स वाला कर रहा है 26 और शहरों में पीडब्ल्यू विद्यापीठ का शुभारंभ

  • पीडब्ल्यूएनएसएटी 2023 के तहत छात्रों को 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति देने की घोषणा

नई दिल्ली। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) भारत में बड़े पैमाने पर शिक्षा को उदार बनाने वाला अग्रणी यूनिकॉर्न एड-टेक कंपनी है। यह भारत भर में तकनीक से सुसज्जित 26 नए ऑफ़लाइन सेंटर, पीडब्ल्यू विद्यापीठ की शुरुआत कर रहा है। पीडब्ल्यूएनएसएटी 2023 (फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट) के माध्यम से छात्रों के पास 100% तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर है। पीडब्ल्यूएनएसएटी के माध्यम से पीडब्ल्यू मेधावी छात्रों को 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर रहा है। परीक्षा ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। यह कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के साथ ड्रॉपर्स के लिए भी उपलब्ध होगी, जो जेईई या नीट की तैयारी करने के इच्छुक हैं। विद्यापीठ ऑफलाइन, पीडब्ल्यू के सीईओ अंकित गुप्ता ने कहा, “कोविड के बाद शिक्षा का नया रूप विकसित हुआ है। छात्र अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से सीखने का फायदा उठाना चाहते हैं। पीडब्ल्यू का दृढ़ विश्वास है कि हाइब्रिड दृष्टिकोण अपनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। हम शहरों में तकनीकी-सक्षम ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर्स खोलकर छात्रों को उनके ही कस्बों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना चाहते हैं। जिससे उन्हें दूर दूसरे शहरों के शिक्षा केंद्रों में जाने की जरूरत न पड़े। हमारा लक्ष्य छात्रों को और अधिक सपोर्ट देना है। पीडब्ल्यू एनएसएटी परीक्षा के माध्यम से इंजीनियरिंग या चिकित्सा की पढ़ाई करने के उनके सपनों को पूरा करने में मदद करना है। पिछले साल, 1.1 लाख छात्रों को पीडब्ल्यूएनएसएटी छात्रवृत्ति से लाभ मिला, जिसकी कीमत 120 करोड़ से अधिक थी। इसे जारी रखते हुए हम इस वर्ष 200 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान कर रहे हैं।”
पीडब्ल्यू एनएसएटी परीक्षा 1, 8 और 15 अक्टूबर 2023 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और ऑनलाइन मोड में छात्र 1 से 15 अक्टूबर 2023 तक परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा के लिए पंजीकरण पीडब्ल्यू वेबसाइट, ऐप या निकटतम ऑफ़लाइन विद्यापीठ सेंटर पर 15 अक्टूबर, 2023 तक कराया जा सकता है। परीक्षा के परिणाम 20 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए जाएंगे।
इस शैक्षणिक सत्र के लिए क्लासेज़ अक्टूबर 2023 से शुरू होंगी। इस बीच, छात्र उनके शहर में शीघ्र खुल रहे विद्यापीठ सेंटर में स्थित सूचना केंद्रों पर जाकर प्रवेश, छात्रवृत्ति, पंजीकरण, पाठ्यक्रम, शुल्क, परामर्श और सम्बंधित अन्य जरूरी विषयों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पीडब्ल्यू विद्यापीठ इस समय भारत के 38 शहरों में 67 सेंटर्स संचालित कर रहा है, जिसमें लगभग डेढ़ लाख छात्र हैं। फिजिक्स वाला (पीडब्ल्यू) 26 और सेंटर खोलकर अपनी ऑफ़लाइन उपस्थिति का विस्तार कर रहा है। ऑफलाइन विद्यापीठ सेंटर्स एक विस्तृत पाठ्यक्रम उपलब्ध कराते हैं, जिसमें जेईई/नीट की तैयारी हेतु छात्रों को सीखने के लिए सभी आवश्यक चीजें शामिल हैं। फिजिक्स वाला लगातार उत्कृष्ट परिणाम देता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *