1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

फ्लिपकार्ट ने “स्पॉयल” लॉन्च करने की घोषणा की- जेन ज़ी के लिए

  • नया ऐप-इन-ऐप फैशन डेस्टिनेशन

नई दिल्ली। पूरे भारत के लाखों खरीदारों के लिए फैशन डेस्टिशन बन चुके फ्लिपकार्ट ने खास तौर पर जेन ज़ी के लोगों के लिए तैयार किए गए नए ऐप-इन-ऐप फैशन डेस्टिनेशन “स्पॉयल” लॉन्च करने की घोषणा की है। किफायती और ट्रेंड तय करने वाली स्टाइल पर ध्यान देते हुए वेस्टर्न वियर, ऐक्सेसरीज़ और फुटवियर समेत 40,000 से ज़्यादा प्रोडक्ट इस नए ऑन-ऐप इंटरफेस के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। स्पॉइल का उद्देश्य व्यक्तिगत स्टाइल को व्यक्त करने के तरीके में व्यापक बदलाव लाना है जहां अलग-अलग तरह की डिज़ाइन होंगी जिनमें स्टाइल और व्यक्तिगत अस्तित्व का खयाल रखा गया है।
दुनिया में ऑनलाइन खरीदारों के आधार के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है। बेन एंड कंपनी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीन में से एक खरीदार जेन ज़ी के हैं और ये खरीदार ऑनलाइन खरीदारी करते हुए ज़्यादातर मामलों में पहली कैटेगरी के तौर पर फैशन को ही चुनते हैं और वह भी शुरुआती कीमतों पर। मैकिंज़ी की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि जेन ज़ी को भावनाएं व्यक्त करने वाले कपड़े पसंद आते हैं और वे किसी कपड़े में फिट होने के बजाय लोगों से अलग दिखना चाहते हैं और उनकी स्टाइल लगातार बदलती रहती है।
आज के समय में फ्लिपकार्ट फैशन के 25 फीसदी से ज़्यादा ग्राहक जेन ज़ी के हैं और इस सेगमेंट में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। जेन ज़ी को इंटरनेट के लिहाज़ से पहली पीढ़ी माना जाता है और जब बात उनकी फैशन से जुड़ी पसंद की आती है तो इस पर कई चीज़ों का असर पड़ता है – जैसे वैश्विक स्तर पर फैशन का परिदृश्य, ओटीटी कॉन्टेंट, उनके पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय पॉपस्टार और पॉप कल्चर के इवेंट। इसके साथ ही यह पीढ़ी कीमतों को लेकर भी बहुत सावधान रहती है और खरीदारी के उनके निर्णयों पर इसका काफी असर होता है। टैक्नोलॉजी और अनुभव ऐसे प्रमुख कारक हैं जिनके आधार पर जेन ज़ी का खरीदारी का अनुभव तय होता है। चूंकि फ्लिपकार्ट ग्राहकों को सबसे पहली प्राथमिकता देती है, ऐसे में फ्लिपकार्ट ने “स्पॉयल” को लॉन्च करते हुए इन सभी बातों को ध्यान में रखा है जो जेन ज़ी के लिए तैयार किया गया अलग तरह का ऑन-ऐप अनुभव है।
इस लॉन्च के बारे में संदीप कर्वा, वाइस प्रेसिडेंट – फ्लिपकार्ट फैशन ने कहा, “स्पॉयल” के साथ हमारा मिशन जेन ज़ी की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करता है जो उनके आंतरिक आत्मविश्वास को महत्व देते हैं और खुद को अपनी स्टाइल के माध्यम से व्यक्त करते हैं। यह ऐसी पीढ़ी भी है जो बिना किसी पूर्वाग्रह के हर दिन पुराने समय से चली आ रही रुढ़ियों को खत्म करते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *