1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

उत्‍तराखण्‍ड में प्रोजेक्‍ट ‘सर्व सेफ फूड’ लॉन्‍च

  • नेस्‍ले इंडिया ने एफडीए, उत्‍तराखण्‍ड और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्‍ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के साथ भागीदारी की

देहरादून।  उत्‍तराखण्‍ड में प्रोजेक्‍ट ‘सर्व सेफ फूड’ कीभौगोलिक स्थिति का विस्‍तार कर, नेस्‍ले इंडिया ने एफडीए, उत्‍तराखण्‍ड और नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्‍ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) के साथ भागीदारी की है, ताकि देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर में 2000 से ज्‍यादा स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा एवं स्‍वच्‍छता पर प्रशिक्षित किया जा सके। 2016 में अपनी शुरूआत के बाद से, प्रोजेक्‍ट ‘सर्वसेफ फूड’ ने 25 राज्‍यों/यूटी में 41,000 से ज्‍यादा स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स को फायदा पहुँचाया है। कंपनी ने फूड वेंडर्स के बीच स्‍वच्‍छता, खाद्य के सुरक्षित रख-रखाव और कचरे के निपटान पर जागरूकता बढ़ाई है। इस प्रोजेक्‍ट ने महामारी के बाद कोविड-19 सुरक्षा उपायों और डिजिटल भुगतानों पर एक मॉड्यूल भी दिया है।
नेस्‍ले इंडिया में कॉर्पाेरेट अफेयर्स और सस्‍टेनेबिलिटी के हेड संजय खजूरिया ने कहा कि नेस्‍ले इंडिया में हम अपने उत्‍पादों की गुणवत्‍ता और सुरक्षा से आगे बढ़कर भारत में खाद्य सुरक्षा के वातावरण को बेहतर बनाने के लिये प्रतिबद्ध हैं। प्रोजेक्‍ट सर्व सेफ फूड स्‍वच्‍छता एवं खाद्य सुरक्षा की पद्धतियों पर संबद्ध प्रशिक्षणों के माध्‍यम से स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स के कौशल को बढ़ाकर उन्‍हें सशक्‍त करता है। इस प्रकार खाद्य सुरक्षा एवं स्‍वच्‍छता के लिये मानकों को ऊँचा करने के महत्‍व पर उनकी जागरूकता को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
नासवी के राष्‍ट्रीय समन्‍वयक अरबिंद सिंह ने कहा कि हम स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स को खाद्य स्‍वच्‍छता एवं सुरक्षा पर प्रशिक्षण देकर रोजगार के रणनीतिक अवसरों के लिये उन्‍हें समर्थ बनाना चाहते हैं। साथ ही पूरे भारत में उनका सशक्तिकरण करने के इच्‍छुक हैं। प्रोजेक्‍ट सर्वसेफ फूड ने देश में कई हजार स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स की मदद की है और उत्‍तराखण्‍ड में इस प्रोजेक्‍ट के लॉन्‍च से हमें यहाँ ज्‍यादा स्‍ट्रीट फूड वेंडर्स की आजीविका को बेहतर बनाने की आशा है।
नेस्‍ले इंडिया ने 2016 में प्रोजेक्‍ट सर्व सेफ फूड लॉन्‍च किया था और इसने विभिन्‍न राज्‍यों जैसे असम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप, छत्‍तीसगढ़, दिल्‍ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्‍मू एवं कश्‍मीर, झारखण्‍ड, कर्नाटक, केरल, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्‍थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्‍तर प्रदेश में स्‍ट्रीट फूडवेंडर्स को प्रशिक्षित किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *