सलमान खान की किसी का भाई… का नया गाना येंतम्मा जारी, राम चरण भी आए नजर

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब चार्टबस्टर गानों की लिस्ट से मेकर्स ने नया गाना रिलीज कर दिया है जो कि आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जी हां, सलमान खान की फिल्म से येंतम्मा गाना रिलीज हो गया है जिसमें भाईजान को लुंगी में देख फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
किसी का भाई किसी की जान से अब तक रोमांटिक सॉन्ग नैयो लगदा, पंजाबी डांस नंबर बिल्ली बिल्ली, फिर फॉलिंग इन लव और हाल में फिल्म का बठुकम्मा रिलीज हुआ था। अब तक मेकर्स ने कुल पांच गाने रिलीज कर दिया। लेटेस्ट गाना है येंतम्मा है, जो दर्शकों के लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं होने वाला है।
येंतम्मा से पहले किसी का भाई किसी की जान के 4 गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें बिल्ली बिल्ली, बथुकम्मा, नइयो लगदा और जी रहे थे हम शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *