देश के आकांक्षी जिलों में हरिद्वार नंबर वन आने पर सांसद निशंक ने खुशी जताई

हरिद्वार। देश के आकांक्षी जिलों में हरिद्वार नंबर वन आने पर हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने खुशी जाहिर की है। निशंक ने कहा है कि हरद्विार विकास के पथ पर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। आकांक्षी जिलों में पिछड़े जिले शामिल हैं। हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में काफी गरीबी और परेशानियां थी। स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण चीजों से क्षेत्र लंबे समय से वंचित था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले पांच सालों में जिस तेजी से विकास कार्य हरिद्वार में हुए हैं। उस से हरिद्वार जिले ने देश के आकांक्षी जिलों में प्रगति के आयाम को स्थापित किया है। आकांक्षी जिलों में हरिद्वार नंबर वन जिला बना है। यह जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के एक साथ मिलकर कार्य करने का अद्भुत उदाहरण है। यह बातें निशंक ने हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के दौरान कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *