’हल्ला बोल’ महारैली की तैयारियों को लेकर हुई कांग्रेस नेताओं की बैठक  

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 4 सितम्बर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में आयोजित होने वाली ’’हल्ला बोल’’ महारैली में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पी0 के0 अग्रवाल मीडिया प्रभारी हल्ला बोल महारैली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच गई है गरीब को दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करना पड रहा है वहीं दूसरी ओर देश में बेरोजगारी महामारी की भॉति पैर पसार चुकी है। उन्होंने कहा कि ऊपर से केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा आम आदमी की रोज उपभोग करने वाली वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर जनता की कमर तोडने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब के साथ खडी रही है और सदैव खडी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *