मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख व गंभीर घायलों को 50 हजार रु देने की घोषणा की  

देहरादून। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 37 लोग घायल हो गए, जिनका उपचार किया जा रहा है। ऊधमसिंहनगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु निकले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *