1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

मैड की 11वीं वर्षगाँठ पर मिनी मैराथन में रिस्पना के लिए दौड़ेंगे दूनवासी

देहरादून। अपनी ग्यारवीं वर्षगाँठ की तैयरी में जुटी छात्रों की संस्था मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) दून वासियों को शहर की सूखती नदियों के लिए जागरूक करने के लिए हर साल की तरह इस साल भी मिनी मैराथन का आयोजन कर रही है। हर साल अपने स्थापना दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन करती आ रही मैड संस्था इस बार अपनी ग्यारवीं वर्षगाँठ को एक तीन दिवसीय मेले के रूप में मना रही है जिसके कई अनोखे पहलू हैं। सर्वप्रथम, जो दौड़ आयोजित की जा रही है, वह एक जीरो वेस्ट कार्यक्रम होगा।

इस कार्यक्रम के प्रचार हेतु संस्था की ओर से कोई प्लास्टिक फ्लेक्स नहीं छपवाया गया है। उसकी जगह कपडे के ऐसे पोस्टर तैयार किये गए हैं, जिन पर पर्यावरण एवं नदियों के संरक्षण के सन्देश सदस्यों द्वारा ही बनाये गए हैं और तो और, संस्था का दावा है कि पिछली बार कि तरह इस बार भी दौड़ के दौरान किसी प्रकार के प्लास्टिक, जैसे कि प्लास्टिक के गिलास/प्लेट/चम्मच इत्यादि का प्रयोग नहीं किया जायेगा।

उसकी जगह स्टील के बर्तन पूरे रस्ते में 6 जगह रखे जायेंगे जहाँ संस्था के ही स्वयंसेवी प्रतिभागियों को पानी पिलाने का काम स्टील के ग्लासों से करेंगे। इसके लिए संस्था ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारों से गिलास देने का आग्रह किया है, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला है। इसके साथ ही, संस्था कि ओर से प्रतिभागियों के अल्पाहार कि व्यवस्था मैड के सदस्यों द्वारा ही की जा रही है।

इस वर्ष दौड़ के मार्ग की कुल लम्बाई लगभग 8 किलोमीटर है।  यह दौड़ पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर पवेलियन ग्राउंड पर ही समाप्त होगी (वृत्ताकार मार्ग)। दौड़ का मार्ग बुद्धा चौक, रेस कोर्स, सूरी चौक, पुलिस लाइन, आराघर, इ0सी0 रोड,  और एश्ले हॉल से होते हुए जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *