अवैध खनन पर कार्रवाई, नौ वाहन सीज, पांच लाख का जुर्माना -
1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

अवैध खनन पर कार्रवाई, नौ वाहन सीज, पांच लाख का जुर्माना

देहरादून। सीएम के निर्देश के बाद चल रहे अभियान के तहत सभी एसडीएम लगातार अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। जिसके तहत राजस्व और खनन विभाग ने विकासनगर क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई की। मामले में राजस्व और खनन विभाग ने 9 ट्रक और डंपर को सीज किया है।

विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत तहसीलदार विकासनगर सोहन सिंह रांगड़ और जिला खनन अधिकारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग ने अवैध खनन और खनन के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 7 ट्रक और 2 डंपरों को सीज किया गया।

जिनमें 2 वाहन बिना रवन्ना तथा 7 वाहन क्षमता से अधिक उपखनिज से भरे पाए जाने के बाद वाहनों को सीज किया गया। साथ ही 5 लाख के अर्थदण्ड की कार्रवाई भी की गई। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *