देहरादून। नेक्सा की सातवीं सालगिरह मनाते हुए आज मारुति सुजुकी ने अपने गेमचेंजर एसयूवी, द ग्रांड विटारा का अनावरण किया नेक्सा के वैल्यू स्टेटमेंट क्रिएट। इंस्पायर।’’ को समाहित कर ग्रांड विटारा एक मल्टी-प्रोडक्ट प्रस्तुति है, जो देश में एसयूवी बाजार में हलचल मचा देगी नेक्सा की सिग्नेचर डिज़ाईन लैंग्वेज़ क्राफ्टेड फ्यूचरिज़्म के साथ इस प्रीमियम एसयूवी में बेहतरीन एक्सटीरियर डिज़ाईन, उत्तम इंटीरियर, श्रेणी की अग्रणी खूबियां, और इसके क्रांतिकारी हाईब्रिड पॉवरट्रेन के साथ उद्योग में सबसे अच्छी फ्यूल एफिशियंसी है।
ग्लोबल अनावरण के बारे में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, हिसाशी ताकेयुची ने कहा कि मारुति सुजुकी ने हमेशा विभिन्न श्रेणियों में अपने नए उत्पाद लॉन्च करके बाजार में हलचल मचाई है। ये उत्पाद बाजार का नेतृत्व करते हुए नए युग के भारतीयों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते आए हैं। ग्रांड विटारा के वैश्विक अनावरण के साथ हम ऐसी एसयूवी लेकर आए हैं, जिसमें सुजुकी का सर्वश्रेष्ठ डिज़ाईन, टेक्नॉलॉजी एवं परफॉर्मेंस हैं। सुजुकी की बेहतरीन सड़क पर चिपककर चलने की क्षमता और मजबूत एवं शक्तिशाली डिज़ाईन के साथ इसमें आईकोनिक ब्रांड, विटारा का शुद्ध एसयूवी444,rrहै।
ग्रांड विटारा के बारे में बात करते हुए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स एवं मार्केटिंग), शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले चार सालों में एसयूवी सेगमेंट में तेज वृद्धि हुई है और ग्राहक प्रभावशाली डिज़ाईन, सड़क पर दमदार मौजूदगी एवं नए युग की टेक्नॉलॉजी की ओर आकर्षित हुए हैं। अपनी विविध उत्पाद श्रृंखला के साथ मारुति सुजुकी पिछले पाँच सालों से यूटिलिटी वाहन (यूवी) सेगमेंट का नेतृत्व कर रही है। मार्केट लीडर के रूप में हम अपने उत्पादों द्वारा लगातार हर सेगमेंट में हलचल मचा रहे हैं। और आज नेक्सा की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर हमें बहुप्रतीक्षित प्रीमियम एवं शानदार एसयूवी ‘द ग्रांड विटारा’ प्रस्तुत करने की खुशी है, जो इस उद्योग की अगली गेमचेंजर बनेगी।’’