1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

त्रिकोणीय मुकाबले से हटे टाइगर श्रॉफ, बदली जाएगी गणपत की रिलीज डेट!

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी असफल फिल्म हीरोपंती-2 के बाद काफी सजग नजर आ रहे हैं।

वे अपना हर कदम सोच समझ कर उठा रहे हैं। गत 29 अप्रैल को प्रदर्शित हुई

हीरोपंती-2 बॉक्स ऑफिस पर त्रिकोणीय मुकाबले में बुरी तरह से पस्त हो गई थी।

हालांकि फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ की ओपनिंग ली थी लेकिन बाद में फिल्म फुस्स हो गई।

इस फिल्म के साथ ही अजय देवगन की रनवे 34 भी आई थी,

उसका भी बॉक्स ऑफिस पर यही हाल हुआ था।

कारण था केजीएफ-2 का तूफान जिसने अपने सामने किसी फिल्म को टकने नहीं दिया था।

हालांकि जब यह दोनों फिल्में रिलीज हुई तब केजीएफ-2 अपने 3रे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी थी।

इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म गणपत की तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी होंगी। ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

टाइगर की पिछली फिल्म हीरोपंति 2 बड़े पर्दे पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

निर्माता नहीं चाहते कि लोग तीन तीन फिल्मों के बीच कंफ्यूज हों

इसलिए मेकर्स उनकी अगली फिल्म के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते

और इसलिए फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन करने की बात सामने आई है।

दरअसल 23 दिसंबर को ही रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस रिलीज हो रही है जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है।

इससे एक हफ्ते पहले हॉलीवुड फिल्म अवतार-2 भी 16 दिसंबर को रिलीज होगी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार टाइगर की फिल्म गणपत में वीएफएक्स का काम बाकी है और उम्मीद कम है

कि फिल्म का काम टाइम पर पूरा हो पाएगा।

लेकिन इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि में बदलाव का जो कारण बताया जा रहा है वो यह है कि निर्माता अपनी फिल्म को सैंडविच नहीं बनाना चाहते।

अभी तक गणपत की नई तारीख के बारे में सोचा नहीं गया है। उम्मीद की जा रही है कि अब इसे आगामी वर्ष होली के अवसर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *