10 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे चारधाम

देहरादून 26 मई। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है।दस लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम पहुंच गये हैं। 25 मई तक 10 लाख 26 हज़ार से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच गये है। आज यह आंकड़ा साढ़े दस लाख पहुंच जायेगा। चारो धामों में यात्रा सुचारू है तथा मौसम सामान्य है। जारी आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 25 मई शाम तक 340954 तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से 25 मई शायं तक 335134 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये।

इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 33445 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।
श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 मई तक 200351 तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से 25 मई तक 149596 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।
25 मई तक श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग- 676088 है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *