1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

एफआरआई में वन दिवस पर आयोजित की गई प्रदर्शनी

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में अंतरार्ष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एफआरआई के मुख्य भवन में ‘‘वन और सतत उत्पादन व खपत‘‘ विषय पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदशर्नी का उद्घाटन प्रभारी निदेशक आर.पी. सिंह, भा.व.से. के कर-कमलों से किया गया। प्रदशर्नी में पोस्टर और अन्य प्रदशर्न सामग्री के माध्यम से वैज्ञानिक और तकनीकी जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर संस्थान के सभी प्रभागों के प्रमुख, वैज्ञानिक और एफआरआई के अधिकारीगण उपस्थित थे।

वन संरक्षण प्रभाग की ओर से पोस्टर और प्रदशर्नियों के माध्यम से प्रभाग द्वारा विकसित पयार्वरण के अनुकूल प्रौद्योगिकियों को प्रदशिर्त किया गया।

माइकोराइजा और बैक्टीरिया से जुड़े विभिन्न पयार्वरणीय परिस्थितियों में उगने वाली विभिन्न वन वृक्ष प्रजातियों के लिए विकसित जैव-उवर्रक भी प्रदर्शित किए गये। वन संवधर्न एवं प्रबंधन प्रभाग की ओर से लगाई गई स्टॉल में विभिन्न प्रजातियों जैसे कि काष्ठ, औषधीय, तिलहन, कृषि वानिकी और विभिन्न प्रकार के पौधों के बीज प्रदर्शित किए गये।

रसायन विज्ञान और जैव पूवेर्क्षण प्रभाग के स्टॉल में पादप बायोमास से प्राकृतिक रंगों के विकास और प्राकृतिक रंगों से रंगे हुए कपड़ों का प्रदर्शन किया गया। चीड़ के पीरुल से विकसित प्राकृतिक रेशे और चीड़ के रेशों से बनी वस्तुओं को भी दशार्या गया।

आनुवांशिक एवं वृक्ष सुधार प्रभाग ने कुछ महत्वपूर्ण पेड़ प्रजातियों जैसे डैलबजिर्या सिसू, मीलिया डूबिया, अजाडीरेच्टा इंडिका, सल्वाडोरा, बांस और रिंगाल आदि को प्रदर्शित किया।

छात्रों को दो ग्रुप जूनियर (6वीं से 8वीं) और सीनियर (9वीं से 12वीं) में बांटा गया था

विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रचार और संपर्क कार्यालय ने वाटर कलर पेंटिंग के माध्यम से जंगल के महत्व को दिखाया। प्रदशर्नी में अन्य प्रभागों ने भी अपनी गतिविधियों से संबन्धित जानकारी साझा की। अंतरार्ष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य पर वन अनुसंधान संस्थान के सभी संग्रहालय सभी आगंतुकों के लिए निःशुल्क खुले रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *