1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए सरकार करें मदद, मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में बताया वैशाली काम्बोज ने

देहरादून।मीडिया फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से चुनावी मंथन 2020 के दौरान राजनीतिक दलों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान विपक्षी पार्टियों ने अपनी बात रखी। इस बीच कार्यक्रम के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष अरूण शर्मा ने पब्लिक के बीच किए गए सर्वे को साझा किया। उन्होंने बताया कि पब्लिक के बीच हुए सर्वे मंे पाया गया कि कांग्रेस जहां इस बार बढ़त बढ़ाई है तो वहीं भाजपा 3 परसेंट नीचे हुई है। सेमिनार के दौरान सभी राजनैतिक पार्टियों ने कई सीटांे पर होने का दावा किया।

गुरूवार को रिस्पना रोड स्थित एक होटल में मीडिया फेडरेशन आॅफ इंडिया की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के दौरान मसूरी विधानसभा से मालसी निवासी समाजसेवी वैशाली काम्बोज ने बताया कि प्रदेश में लगातार हो रहे पलायन से वे दुःखी है। इसके लिए वह सरकार से सहयोग की मांग की रही है। वह पहाड़ांे में जाकर अधिक से अधिक जुड़कर उनकी समस्याओं को हल करने प्रयास करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कोरोना काल में बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। आज बच्चों को शिक्षा के स्तर को सुधारने व बच्चों को प्रेक्टीकली स्टाॅंग बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। वह समय-समय पर बच्चों के बीच जाकर मिलती हंै। वह युवाओं को पलायन से रोकने के लिए काम कर रही है।

सेमिनार के दौरान भाजपा नेता विनय गोयल ने पार्टी के कार्यो को बताते हुए पहाड़ तक विकास पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत रहने का दावा किया। इस पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल सती ने बताया आज भी पहाड़ मंे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं समेत तमाम जरूरतों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है। 21 सालों में भी इसमें सुधार नहीं हो सका। इसके साथ ही कांग्रेस प्रवक्ता गरीमा दसौनी ने पहाड़ तक विकास न पहुंचने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार होने की जरूरत है। वहीं आम आदमी पार्टी के धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी हिमांशु पुण्डीर ने पार्टी के सत्ता में आने पर उचित सुविधा देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भू कानून पर भी शंकर सागर रावत ने बात रखी। इस दौरान फेडरेशन के राष्टीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, शैलेश तिवारी व प्रदेश अध्यक्ष अरूण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन टूृ-मीडिया पीआर की ओर से सहयोग किया गया।

चुनावी सर्वे किया जारी
कार्यक्रम के दौरान सर्वे किया किया जारी। सर्वे में 4340 लोेगों का सर्वे किया गया। इसमें 15 दिन के सर्वे में पुष्कर सिंह धामी को 32 परसेंट लोगांे ने पंसद किया। जबकि हरीश रावत 45 परसंेट लोगों की पंसद बनें। वहीं आम आदमी पार्टी के कर्नल कोठियाल को 9 परसेंट लोगों ने पंसद किया। इसके अलावा हरक सिंह रावत को 4 परसेंट लोगों ने पंसद किया। कुछ लोगों ऐसे भी मिले जिन्हें किसी के भी मुख्यमंत्री बनने से फर्क नहीं पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *