1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

कर्नल अजय कोठियाल का पांच दिवसीय गंगोत्री विधानसभा दौरा

देहरादून। आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल अपने 5 दिवसीय दौरे पर गंगोत्री विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। 29 दिसंबर से यह दौरा 2 जनवरी 2022 तक चलेगा। आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि कर्नल कोठियाल अपनी विधानसभा सीट पर 5 दिन का दौरा करेंगे जहां वो अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को कर्नल अजय कोठियाल उत्तरकाशी पहुंचेंग जहां उत्तरकाशी के सम्मानित व्यापारियों से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 30 दिसंबर को कर्नल कोठियाल भटवाडी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद भटवाडी में ही  जनसंपर्क भी करेंगे।

31 दिसंबर को कर्नल कोठियाल की डुंडा में विशाल रैली प्रस्तावित है जिसके बाद वहां कर्नल कोठियाल एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और इसके बाद डुंडा की जनता के साथ जनसंपर्क भी करेंगे। 1 जनवरी और 2 जनवरी को कर्नल कोठियाल गाजणा पट्टी मंडल में जनसंपर्क में भाग लेंगे जहां वो कई लोगों से मुलाकात भी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आप के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल को पूरे प्रदेश की जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है और जिस तरह से लोग लगातार आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे निश्चित है कि आप पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग अब बदलाव को देखते हुए आप पार्टी की सरकार बनाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *