निष्प्रयोज्य फर्नीचर एवं अन्य सामग्री की नीलामी 29 नवम्बर को

देहरादून। कोषाधिकारी, ने अवगत कराया है कि कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, कलेक्ट्रेट, देहरादून का निष्प्रयोज्य फर्नीचर एवं अन्य सामग्री जहां है, जैसा है के आधार पर सार्वजनिक नीलामी 29 नवम्बर को पूर्वाहन 11ः30 बजे गठित समिति के समक्ष की जायेगी। अतः नीलीमी के वो ही बोली दाता पात्र होंगे जो नीलामी से पूर्व निर्धारित रूपये 5000.00 (पांच हजार रूपया मात्र) धरोहर राशि के रूप में कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, कलेक्टेªट, देहरादून में नकद जमा करेंगे। अधिकतम बोली दाता के पक्ष में बोली छोड़ी जायेगी तथा देय राशि नकद जमा कर उसी दिन सामान उठाना हेागा, अन्यथा जमा धरोहर राशि जब्त कर दी जायेगी, अन्य बोली दाताओं की जमा राशि उसी दिन वापस कर दी जायेगी। बोली संतोषजनक न पाये जाने पर समिति को बोली निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस पर कार्यालय सहायक अभिलेख अधिकारी, से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *