1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटिमेट सीन के बाद रोने लगी थीं कुब्रा सैत, ऐक्ट्रेस ने किया खुलासा

Bollywood: ऐक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अनुराग कश्यप की वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ में कुक्कू की भूमिका निभाई थी जो कि ट्रांस विमेन होती है। कुब्रा सैत ने हाल ही में अपने इंटीमेट सीन की शूटिंग के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन शूट करने के बाद वह जमीन पर गिरकर रोने लगी थी।
कुब्रा सैत ने कहा कि इंटीमेट सीन को सात बार शूट किया गया है क्योंकि डायरेक्टर अनुराग कश्यप इसे सात अलग-अलग एंगल से शूट करना चाहते थे। अनुराग कश्यप ने इस सीन के सबकुछ रोक दिया ताकि इस सीन को अच्छे से शूट कर सके।
कुब्रा सैत ने आगे बताया कि वह सातवीं बार सीन को शूट कर रही थीं तो वह टूट चुकी थीं। उस समय वह बहुत भावुक हो गई थीं। तब उनके को-स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनके पास आए और धन्यवाद कहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वह उनको बाहर मिलते हैं। तब उन्हें पता चला कि सीन खत्म हो चुका है।
कुब्रा सैत ने बताया, ‘इसके बाद मैं रोने लगी और जमीन पर गिर पड़ी। मैं रोती रही और बस रोती रही। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुझे लगता है कि आपको बाहर जाना चाहिए क्योंकि मेरा सीन अभी बचा है। मैंने कहा कि उनकी एंट्री बाकी थी।’
बताते चलें कि कुब्रा सैत ने अपना बॉलिवुड डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ से किया है। इस फिल्म में उनका छोटा सा रोल था। हालांकि, कुब्रा सैत को वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम’ से लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘जवानी जानेमन’ में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *