1 win4r betpin up betpinuplucky jet crashparimatchlucky jet casinomosbet indialucky jet xpin up1win casino1 win azmosbet casino1winmostbet aviator login1 win aviatormostbet kz1win casinomostbet kzpin uplucky jet onlinemosbet casino1win aposta1win loginaviatormostbet casino kz4rabet bangladeshmosbet1 win casinoparimatchpin-up kzmosbet kzpin-upmosbetpin up casino onlinelackyjet1win aviator1 winpinupmostbetpinap4rabet bd1 вин авиатор1win kzpinup1win casino4rabetmostbet indiamostbetmostbet kz1win aviator

प्रदेश में बारिश के चलते मलबे की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत

कोटद्वार/चंपावत, आजखबर। उत्तराखंड में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से कोटद्वार में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में दो लोगों की मौत हो गई। कोटद्वार में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैंसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। मृतकों में समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल, सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल, अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल शामिल हैं। घायलों में नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल व राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल शामिल हैं।

वहीं, चंपावत में भू-स्खलन से चम्पावत के सेलाखोला गांव में एक मकान और कच्ची रसोई में बड़ी मात्रा में मलबा घुसा गया। हादसे में मां और बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मकान के पीछे करीब 20 मीटर ऊंचाई से भारी मात्रा में गिरे मलबे के कारण ये हादसा हुआ। एसडीआरएफ, पुलिस, एसएसबी और ग्रिफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार सोमवार को भारी बारिश की वजह से दोपहर साढ़े 11-12 बजे के बीच सेलाखोला गांव में एक मकान और उससे लगी कच्ची रसोई में बड़ी मात्रा में ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर घुस गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *