ग्राजिय़ा इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर नजर आये अर्जुन कपूर

पिछले कुछ दिनों से, अर्जुन कपूर सब लोगों को अपने फिटनेस रेजीम से काफी इम्प्रेस कर रहे है। उन्होंने अपनी बॉडी को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म किया है और कॉफी वेट लॉस किया है जिसकी वजह से उन्हें काफी सराहना मिल रही है। अब वह नजर आ रहे है ग्राजिय़ा इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर।

कवर पेज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, लिविंग द गुड लाइफ।  इस नए अवतार में अर्जुन काफी अच्छे और फिट लग रहे है।
अर्जुन पिछले कुछ दिनों से अपने वर्कआउट की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। अभी उन्होंने अपनी एब्स के साथ भी तस्वीरें शेयर की थी जिसमे उन्होंने लिखा था ,बिस्कु

ट आ गए वापिस, चाय लाना जऱा। अपनी फिटनेस की तरफ उनकी डेडिकेशन सराहनीय है।
अर्जुन ने फिल्म इशकजादे से साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से अब तक उनका करियर ग्राफ काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अपनी फिल्मों में कॉमेडी भी की , एक्शन भी और रोमांस भी।

वर्कफ्रंट पर, अभी हाल ही में उन्हें हॉरर कॉमेडी भूत पुलिस में देखा गया था। वह अब इसके बाद मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगे। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और टी सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म में अर्जुन के साथ साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *